Big relief in GST: 22 सितंबर से GST का नया रूप देखने को मिलेगा जिसे उद्योग जगत ने खुले दिल से सराहा है. GST काउंसिल ने दो नए टैक्स स्लैब 5% और 18% लागू करने का फैसला किया है. साथ ही रिफंड प्रक्रिया और MSME नियमों को आसान बनाया गया है. सबसे बड़ी राहत यह है कि अब व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर कोई GST नहीं लगेगा.
CII के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया. उनका कहना है कि रोजमर्रा की चीजों और जरूरी इनपुट्स पर टैक्स घटाकर सरकार ने परिवारों को राहत दी है और विकास की नींव को मजबूत किया है.
“यह रिफॉर्म उपभोक्ता हित और राजस्व कुशलता दोनों को साधता है. टॉयलेटरीज़, पैक्ड फूड और बर्तनों पर टैक्स 18-12% से घटाकर 5% करना घर के बजट को हल्का करेगा और मांग को बढ़ावा देगा.”
CITI के चेयरमैन राकेश मेहरा ने बताया कि मैन-मेड फाइबर और यार्न पर टैक्स को 18% और 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. इससे हजारों स्पिनर्स और वीवर्स की वर्किंग कैपिटल की समस्या हल होगी. चूंकि भारत में 70-80% टेक्सटाइल यूनिट्स MSME हैं, यह कदम सीधे तौर पर उनके लिए फायदेमंद साबित होगा.
FHRAI के अध्यक्ष के. स्यामा राजू ने होटल रूम टैरिफ को दो स्लैब 5% और 12% में बांटने के फैसले का स्वागत किया है. इससे होटल इंडस्ट्री में टैक्स कंफ्यूजन कम होगा और ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-GST में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब, महंगे सामानों पर रहेगा खास टैक्स
कुल मिलाकर, GST 2.0 ने कारोबारियों को स्पष्टता दी है, उपभोक्ताओं को राहत दी है और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी कर ली है. अब टैक्स नहीं, सिर्फ ग्रोथ की बात होगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…