देश

मोदी सरकार की बड़ी जीत, गरीब सवर्णों को 10 परसेंट के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में 10 प्रतिशत आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है. संविधान पीठ ने 3: 2 के बहुमत से संवैधानिक और वैध बताया है. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने बहुमत का फैसला लिया है. 2019 के संविधान में 103 वां संशोधन संवैधानिक और वैध माना गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा – EWS कोटे से संविधान का उल्लंघन नहीं करती है. इसी के साथआरक्षण के खिलाफ याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं.

अदालत ने कहा कि ईडब्ल्यूएस (EWS) कोटा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 50% कोटा देता है.  ईडब्ल्यूएस (EWS) कोटे से सामान्य वर्ग के गरीबों को लाभ होगा.  ईडब्ल्यूएस कोटा कानून के सामने समानता और धर्म, जाति, वर्ग, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर और सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर के अधिकार देता है. वहीं जस्टिस रविंन्द्र भट्ट का कहना है कि इस 10% रिजर्वेशन में से एससी/एसटी/ ओबीसी को अलग करना उनके साथ भेदभाव करने के समान होगा.

सीजेआई ललित ने इसे असंवैधानिक बताया था. जस्टिस एस रवींद्र भट्ट ने भी इस पर असहमति जताते हुए इसे अंसवैधानिक बताया है. जस्टिस रविंन्द्र भट्ट  का कहना कि 103 वां संशोधन भेदभाव पूर्ण है. दोनों ने इल बहुमत के फैसले पर अपनी असहमति जताई है.

इस फैसले को लेकर जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि बहुमत के विचारों से सहमत होकर और संशोधन की वैधता को बरकरार रखते हुए, मैं कहता हूं  कि आरक्षण आर्थिक न्याय को सुरक्षित करने का एक साधन है और इसमें निहित स्वार्थ की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. इस कारण को मिटाने की यह कवायद आजादी के बाद से ही शुरू हो चुकी है और आज तक जारी है.

जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने EWS आरक्षण को संवैधानिक बताते हुए कहा कि ये संविधान के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करता है. इस आरक्षण से संविधान को कोई नुकसान नहीं होगा. ये समानता संहिता का उल्लंघन नहीं  करती है.

जस्टिस बेला त्रिवेदी ने भी आरक्षण को सही बताया है.  इस पर जस्टिस माहेश्वरी ने भी अपनी सहमति दी है. जस्टिस त्रिवेदी का कहना हैं कि अगर राज्य  सरकार इसे सही ठहरा सकता है तो उसे भेदभावपूर्ण नहीं मान सकते हैं.  EWS आरक्षण लोगों की उन्नति के लिए आवश्यक है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 minute ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago