फोटो-सोशल मीडिया
Bihar News: बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर एक साल भर का बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी ये खबर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल इस बच्चे ने एक सांप को खिलौना समझकर उठा लिया और फिर मुंह में डालकर उसे चबा गया. इस वजह से सांप मर गया लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है. उसे कुछ भी नहीं हुआ. जबकि आमतौर पर सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है, लेकिन यहां मामला उल्टा देखने को मिला है. यही वजह है कि ये बच्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह मामला गया जिले के फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के जमुहार गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां पर एक साल का बच्चा, जिसका नाम राकेश कुमार है. वह अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी एक सांप का बच्चा रेंगता हुआ उसे दिखाई दिया. राकेश को लगा कि वो कोई खिलौना है. इस पर उसने सांप को पकड़ लिया. चूंकि अमूमन इस उम्र के बच्चों को अगर कोई चीज मिलती है तो उसे तुरंत मुंह में डाल लेते हैं. इसी तरह इस बच्चे ने भी जैसे ही सांप को पकड़ा उसे मुंह में डाल लिया और फिर चबाने लगा.
कुछ ही देर में बच्चे की मां जब मौके पर पहुंची तो वह घबरा गई और तुरंत अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से पूरी घटना बताई. डॉक्टरों ने जांच किया तो उनके आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा. दरअसल बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य निकला. चिकित्सकों ने बताया कि जिस सांप के बच्चे को राकेश ने चबाकर मार डाला था, उसमें विष नहीं था, इसलिए बच्चे पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा. इस घटना के बाद बच्चे की मां ने राहत की सांस ली और वापस घर लौट गई.
यह घटना शनिवार को घटी और इसके बाद से पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. मालूम हो कि बारिश का मौसम चल रहा है. इस मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप व उसके बच्चे बाहर निकल कर सूखे स्थानों पर जाने के लिए जगह ढूंढने लगते हैं और सड़कों व घरों में घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं. इस वजह से इन दिनों सर्पदंश के भी मामले तेजी से बढ़ते हैं. चिकित्सकों ने इसको लेकर सलाह दी है कि बरसात के मौसम में विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें खुले में खेलने न दें और घर के आस-पास साफ-सफाई रखें.
-भारत एक्सप्रेस
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…
PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…
DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…
RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…