देश

बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक बढ़ाई

बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. कोर्ट पूजा खेडकर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर भी 29 अगस्त को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान पूजा खेडकर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि यूपीएससी का जवाब देर रात को मिला है. उसको पढ़ने में समय लग जाएगा. लिहाजा जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए. जिसके बाद कोर्ट ने समय दे दिया है.

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट ने खेडकर के खिलाफ लगे आरोप को इतनी गंभीरता से लिया कि जमानत के पहलू पर ठीक से गौर नहीं किया गया. पूजा खेडकर पर फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए सिविल सेवा परीक्षा करने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पिछली सुनवाई में पूजा खेडकर की ओर से दायर अन्य याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया था और खेड़कर को उचित फोरम में जाने की इजाजत दे दी थी.

मामले की सुनवाई के दौरान UPSC ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि वह दो दिनों के भीतर पूजा खेडकर को उम्मीदवारी स्थायी रूप से रद्द करने के आदेश के बारे में जानकारी देगा. पूजा खेडकर के वकील ने कहा था कि वह विशेष रूप से दो कार्रवाइयों का अनुरोध कर रही है. उम्मीदवारी को रद्द करने का आदेश और रद्द करने से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति को रद्द करने की मांग.

वहीं यूपीएससी की ओर से पेश वकील नरेश कौशिक ने कोर्ट को बताया था कि प्रेस विज्ञप्ति इसलिए जारी की गई क्योंकि पूजा खेडकर का पता अज्ञात था.  बता दें कि पूजा खेडकर ने UPSC द्वारा उम्मीदवारी रद्द करने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. इस याचिका में जिन संस्थाओं की ओर से पूजा खेडकर को नोटिस जारी किया गया था, उन्हें पूजा खेडकर ने पार्टी बनाया था.

बता दें कि पूजा खेडकर को यूपीएससी के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था. इसके बाद उनके चयन को रद्द कर दिया गया था. इतना ही नही पूजा खेडकर की मां के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. उनकी मां को किसान को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत को पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दिया था और कोर्ट ने यूपीएससी को जांच का दायरा बढ़ाने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें- पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद की जमानत याचिका पर NIA से मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

21 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

22 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago