आस्था

Buddha Purnima 2024: आखिर राजकुमार सिद्धार्थ राजशाही ठाठ बाट छोड़कर क्यों और कैसे बने बुद्ध? दिलचस्प है घटनाक्रम

Buddha Purnima 2024 Story: आज वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है. ऐसे में आज बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है. बुद्ध पूर्णिमा का सनातन धर्म में खास महत्व है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, बुद्ध पूर्णिमा आज (23 मई) को मनाई जा रही है. ऐसा कहा जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का बुद्धावतार हुआ था. मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन वातावरण और जल में विशेष प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है. पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव पृथ्वी और जल तत्व को विशेष तौर पर प्रभावित करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्र देव हैं. इसलिए इस दिन चंद्र देव की उपासना करने से या उन्हें अर्घ्य देने से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है. चलिए, अब जानते हैं कि आखिर राजकुमार सिद्धार्थ राजशाही ठाठ बाट को छोड़कर बुद्ध क्यों बन गए.

सिद्धार्थ कैसे बने बुद्ध?

इस बात से आज हर कोई वाकिफ है कि भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुम्बिनी नामक जगह पर हुआ था. बचपन में लोग इन्हें सिद्धार्थ कहा करते थे. कहते हैं कि एक बार सिद्धार्थ घर के बाहर टहलने के लिए निकले तो उन्हें रास्ते में एक बीमार व्यक्ति नजर आया. जिसे देखने के बाद सिद्धार्थ के मन में सवाल खड़ा हुआ कि क्या एक समय वह भी बीमार पड़ेगा, बूढ़ा हो जाएगा और फिर मर जाएगा? जब सिद्धार्थ पानी की खोज में निकले तो रास्ते में उन्हें एक सन्यासी मिला. जिसने सिद्धार्थ को मुक्ति के मार्ग के बारे में विस्तार से बताया. कहते हैं कि इस घटना के बाद ही राजकुमार सिद्धार्थ ने सन्यास ग्रहण कर लिया.

6 वर्षों की तपस्या के बाद हुई ज्ञान की प्राप्ति

भगवान बुद्ध 29 वर्ष की अवस्था में घर छोड़कर सन्यास की राह पर निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने एक पीपल के वृक्ष के नीचे 6 वर्षों तक तपस्या की. कहते हैं कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही पीपल के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई. जिस पीपल वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई वह बिहार के बोधगया में स्थित है. भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ (में दिया था.

यह भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा पर एक साथ कई दुर्लभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ; चूके तो होगा पछतावा

यह भी पढ़ें: आज बुद्ध पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, नहीं मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Dipesh Thakur

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

9 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

13 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

27 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

48 minutes ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago