देश

LIVE: बिहार में ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, BJP के 3 पुराने दिग्गजों की छुट्टी; मंच पर PM मोदी समेत आला नेता

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में आज (गुरुवार, 7 मई) सियासी हलचल अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं. आज के इस विस्तार में कुल 31 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं, जबकि बीजेपी के तीन पुराने नेताओं का पत्ता कट गया है.

प्रधानमंत्री मोदी का पटना रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और उनका रोड शो शुरू हो गया है. पीएम मोदी के साथ इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई बड़े दिग्गज नेता पटना में मौजूद हैं. गांधी मैदान में दोपहर करीब 12 बजे से शपथ ग्रहण की मुख्य प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

गांधी मैदान के लिए निकले निशांत कुमार

बिहार की सियासत में आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है. शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान निकलने से ठीक पहले निशांत कुमार ने अपने पिता और जेडीयू के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले ही निशांत कुमार ने सरकार में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी थी. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार की बजाय अब निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे.

ये भी पढ़ें: असम से पहले बंगाल में शपथ क्यों? BJP की रणनीति में हैं 9 मई के 4 सीक्रेट; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Bihar की नई कैबिनेट का फॉर्मूला

सम्राट चौधरी के इस मंत्रिमंडल विस्तार में 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है. मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से 3 पुराने नेताओं का पत्ता काट दिया गया है.  पूरे पटना को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी के कारण सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago