देश

Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के सीएम पद की शपथ, गांधी मैदान में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन

Nitish Kumar Oath: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा. नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पटना के गांधी मैदान में हुए इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. मंच पर NDA का पूरा दमखम दिखा और माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा.

26 मंत्रियों ने ली शपथ

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली. इसके अलावा कुल 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, लोजपा (R) से 2, हम से 1 और कुशवाहा की पार्टी से 1 मंत्री शामिल किए गए हैं. खास बात यह रही कि जदयू ने जमा खान को फिर से मंत्री बनाकर कैबिनेट में मुस्लिम चेहरा बरकरार रखा है.

नीतीश की नई कैबिनेट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रामा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं.

मंत्री बनने वालों में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी शामिल हैं. संतोष पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं जबकि दीपक पहली बार कैबिनेट में पहुंचे हैं.

गमछा हिलाकर अभिवादन

शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इस समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

ये भी पढ़ें-1..2..लगातार हार से 10वीं बार: नीतीश कुमार कैसे बने लालू के हनुमान से उनके धुर-विरोधी? ‘मुन्ना’ से मुख्यमंत्री का सफर

नए चेहरों को मिला मौका

नीतीश कैबिनेट में इस बार 13 नए चेहरों को जगह दी गई है. इनमें रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नाम शामिल हैं. चिराग पासवान की पार्टी से भी दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इनमें संजय सिंह भी हैं, जिन्होंने महुआ सीट से लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को हराया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago