चुनावी साल में कांग्रेस आलाकमान ने बिहार को लेकर एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. हाल ही में बिहार कांग्रेस प्रभारी का बदलाव हुआ था, जिसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह को हटा दिया गया है. उनकी जगह पर विधायक राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस में यह बदलाव लंबे समय से चर्चा में था. दरअसल, अखिलेश सिंह पार्टी के प्रति नाराज थे. उन्हें कन्हैया कुमार की बिहार में बिना प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के उतारने से परेशानी थी. इसके अलावा, महागठबंधन की अन्य पार्टियों और कांग्रेस के कुछ नेताओं को भी कन्हैया कुमार का बिहार आना अच्छा नहीं लग रहा था. इस नाराजगी की स्थिति ऐसी बन गई थी कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक तक रद्द करनी पड़ी. अब, अंततः उन्हें पद से हटा दिया गया है.
नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं. कांग्रेस आलाकमान ने बिहार में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए राजेश कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है. राजेश कुमार को नियुक्त कर कांग्रेस पार्टी एक साथ कई सामाजिक और राजनीतिक लक्ष्यों को साधने की कोशिश कर रही है.
बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब कृष्णा अल्लावरु को दी गई है. अल्लावरु ने इस कार्य की शुरुआत भी कर दी है और पार्टी को एकजुट करने के प्रयासों में जुट गए हैं.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी का संबोधन ऐतिहासिक और असाधारण: सुधांशु त्रिवेदी
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…