देश

Haryana: फतेहाबाद की टोहाना पुलिस ने चार किलो हेरोइन के साथ आरोपी को दबोचा, 20 करोड़ है अनुमानित कीमत

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक से चार किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

पकड़ा गया आरोपी पंजाब के संगरूर का रहने वाला है. पुलिस ने तीन दिन पहले 275 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को पकड़ा था, उन्हीं के इनपुट पर संगरूर निवासी आरोपी जगसीर सिंह जग्गा तक पहुंचने में मदद मिली. फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को यह जानकारी दी.

चार किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान जगसीर उर्फ जग्गा पुत्र जंगीर सिंह के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला अंकित किया गया है. कार्रवाई को लेकर एसपी आस्था मोदी ने बताया, “सीआईए टोहाना इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम नशा रोकथाम के लिए गस्त पर थी. जब पुलिस टीम इंदिरा कॉलोनी टोहाना के पास पहुंची तो एक युवक सामने से आता हुआ दिखाई दिया. शक के आधार पुलिस ने उससे पूछताछ की. आरोपी ने अपना नाम जगसीर उर्फ जग्गा पुत्र जंगीर सिंह, पंजाब के संगरूर जिले का निवासी बताया. पुल‍िस ने आरोपी व उसके बैग की तलाशी ली तो चार किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई. इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला अंकित किया गया.”

एसपी ने बताया कि तीन दिन पहले 270 ग्राम हेरोइन के मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया था और उनके इनपुट के आधार पर ही जगजीत सिंह तक पहुंचा गया.

पुलिस ने बताया कि जगसीर सिंह अमृतसर निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में था, जगसीर ने दो बार इस व्यक्ति को हेरोइन लाकर दी थी. लेकिन उसके बाद जगसीर के मन में लालच आ गया और उसने सोचा कि वह खुद ही हेरोइन का धंधा कर ले तो बेहतर रहेगा और पुलिस की हत्थे चढ़ गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

40 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

46 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago