Categories: देश

बिहार: दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने एक दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. गोली लगने से घायल दुकानदार का इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह पूरा मामला थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है.

गोली लगने से दुकानदार घायल

पुलिस के मुताबिक जगदीशपुर गांव निवासी और किराना दुकानदार पवन कुमार सिंह अपने दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे. दुकानदार अभी कुछ समझ पाते तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए. लोगों ने भाग रहे दोनों अपराधियों में से एक को पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला

बताया जाता है कि पकड़े गए अपराधी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. एक अपराधी भागने में सफल रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है.

घायल दुकानदार को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस ने अपराधी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जमानत पर जेल से आया था अपराधी

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने आईएएनएस को बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक ठाकुर के रूप में की गई है, जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था. वह आर्म्स एक्ट में जेल गया था. मृतक अपराधी किस्म का व्यक्ति था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

आईएएनएस

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

8 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

9 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

12 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

28 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

42 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

47 minutes ago