देश

Bihar: पटना के एक परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थी को DM ने जड़ा थप्पड़

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में जमकर हंगामा देखने को मिला. परीक्षा समाप्त होने के बाद पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया.

जिलाधिकारी ने छात्र को मारा थप्पड़

बीपीएससी परीक्षार्थियों के हंगामे को संभालने के लिए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे थे. अधिकारी छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खोते हुए हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ कांड के बाद वहां खड़े पुलिसकर्मी उस छात्र को पकड़कर अपने साथ ले गए.

परीक्षा केंद्र पर हंगामा कर रहे थे अभ्यार्थी

गौरतलब है कि बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे. उनका आरोप था कि उन्हें प्रश्नपत्र देरी से दिया गया था. अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट लेकर बाहर आ गए. उन्होंने प्रश्न पत्र भी फाड़ दिए.

912 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को बिहार के 912 केंद्रों पर किया गया. राजधानी पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ. इस परीक्षा के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई.

ये भी पढ़ें- संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि इंसाफ और उम्मीद की ज्योति भी, संसद में प्रियंका गांधी का पहला भाषण, जानें और क्या-क्या कहा

परीक्षा के बाद संतुष्ट दिखे अभ्यर्थी

बिहार के कैमूर जिले के निवासी परीक्षार्थी बरसीदा राशिद ने आईएएनएस से कहा कि पेपर बहुत अच्छा था और हिस्ट्री सेक्शन विशेष रूप से मददगार रहा. बीपीएससी की तैयारियां बहुत अच्छी थीं. एक अन्य छात्र अनुराग केसरी ने बताया कि यह मेरा दूसरा प्रयास था. पेपर में करंट अफेयर्स के सवाल अच्छे थे. अगर कोई दो महीने भी अच्छी तरह से तैयारी करता तो अच्छे अंक ला सकता था. बीपीएससी की तैयारी तो ठीक थी, लेकिन अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में आयोग ही जानता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

21 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

31 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

57 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago