महाकुंभ की तैयारियां देखते प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्हें उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. मेला स्थल पर 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है. करीब 6 हजार बेडों की व्यवस्था की गई है.
यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का. वे शुक्रवार को प्रयागराज में अगले वर्ष आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए स्थापित की गईं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अगले वर्ष 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है. इस दौरान करीब 46 करोड़ लोग महाकुंभ में आएंगे. उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
डिप्टी सीएम ने परेड स्थल पर स्थापित किए गए 100 शैय्या युक्त अस्पताल का निरीक्षण किया. अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के अफसर की देखरेख में परेड स्थल पर स्थापित यह अस्पताल 24 घंटे क्रियाशील रहेगा. बहुविधा वाह्य एवं अतः रोगी सेवाएं, समस्त चिकित्सकीय उपकरण, चिकित्सा सामग्रियां एवं विभिन्न औषधियों से युक्त इस अस्पताल में महिला, पुरुष व बाल रोगियों के लिए अलग-अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं.
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्रियाशील आकस्मिक कक्ष, आईसीयू, प्रसव कक्ष, एक्स-रे, बायोकेमेस्ट्री जांच सहित प्रयोगशाला एवं अल्ट्रासाउंड सुविधा भी है.
डिप्टी सीएम के मुताबिक, परेड स्थल पर स्थापित किए गए 100 शैय्या अस्पताल में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गाइनोकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है.
इस अस्पताल में चिकित्सकों की सहायता के लिए पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेगा. जिनमें फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, लैब टेक्नीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट शामिल हैं. 28 भिन्न श्रेणियों के कुल 231 चिकित्सक इस अस्पताल में तैनात किए गए हैं. निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के आला अफसर उपस्थित रहे.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…