Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर दिया है. बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें मिली हैं, चिराग पासवान की लोजपा (R) को 29 सीटें जबकि जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें दी गई हैं. लेकिन इस बंटवारे में सुभासपा को एक भी सीट नहीं मिली है जिससे नाराज होकर पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
ओम प्रकाश राजभर का क्या कहना है?
ओम प्रकाश राजभर ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी पहले चरण में 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आज यानी 13 अक्टूबर को 52 प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर एनडीए उन्हें 4-5 सीटें दे देता है तो वे गठबंधन धर्म निभाने को तैयार हैं. लेकिन फिलहाल उन्होंने अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है.
Lucknow, UP: On the Bihar elections, Minister and Suheldev Bharatiya Samaj Party chief Om Prakash Rajbhar says, "Bihar BJP leaders have given wrong feedback to the central leadership. The people of Bihar will be punished for this. When we filed nominations for two seats in the… pic.twitter.com/AkJmRUyWX8
— IANS (@ians_india) October 13, 2025
ओम प्रकाश राजभर यूपी में एनडीए का हिस्सा
गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर यूपी में एनडीए का हिस्सा हैं और लंबे समय से बिहार चुनाव के लिए सीटों की मांग कर रहे थे. लेकिन जब एनडीए ने उन्हें नजरअंदाज किया तो उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है अगर एनडीए चाहे तो उन्हें साथ ले सकता है.
इसे भी पढ़ें-चिराग पासवान की रणनीति ने दिलाई NDA में 29 सीटें, बीजेपी-जेडीयू को बराबरी पर लाया
दो चरणों में चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे. पहले चरणे में 6 नवंबर को और दूसरे चरणे में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वही नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. कुल 243 सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में ओम प्रकाश राजभर का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

