आस्था

Diwali 2025 Special: बौद्ध से लेकर सिख धर्म में दीपोत्सव, लेकिन मान्यताएं अलग

भारत एक ऐसा देश है, जहां विविधता केवल भाषाओं और संस्कृतियों में ही नहीं, बल्कि त्योहारों के रूप और मान्यताओं में भी देखने को मिलती है. इन्ही में से एक है दिवाली, जिसे आमतौर पर हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि ये न केवल हिंदू धर्म बल्कि बौद्ध, जैन और सिख धर्म में भी मनाया जाता है. आइए जानते की दिवाली को लेकर इन दूसरे धर्मों में क्या मान्यताएं हैं?

हिंदू धर्म की मान्यता

दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है. इसको लेकर हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि अमावस्या की रात को ही भगवान राम मां सीता व लक्ष्मण के संग अयोध्या वापस लौटे थे. उनके स्वागत में सभी अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीपों से सजाया था, जिससे कार्तिक अमावस्या की वो रात रोशनी से जगमगा उठी थी. साथ ही इसी अमावस्या को माता लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान सागर से प्रकट हुई थी, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा जाती है.

गौतम बुद्ध की वापसी का त्योहार

बौद्ध धर्म में दिवाली को लेकर वैसी ही मान्यता है जैसा कि हिंदू धर्म में है. जिस प्रकार भगवान श्री राम के घर वापसी पर पूरे राज्य ने दीपों से उनका स्वागत किया था, ठीक वैसे ही बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध 17 साल बाद अपने नगर कपिलवस्तु वापस  लौटे थे। बुद्ध की वापसी पर पूरे नगर वासियों ने राज्य को लाखों दीपों से उनका स्वागत किया गया था। बौद्ध धर्म को मानने वाले सभी लोग दिवाली के दिन अपने घरों में दीए जलाकर गौतम बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

जैन मान्यता

अगर हम बात करें जैन धर्म की तो उनमें दिवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है. जैन धर्म में दिवाली को लेकर ये मान्यता है कि 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को कार्तिक अमावस्या को मोक्ष मिला था. साथ ही इसी दिन उनके शिष्य गौतम गणधर को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. हालांकि जैन धर्म इस पर्व का उत्सव अलग ढंग से मनाता है, लेकिन हिंदू धर्म की ही तरह इसमें भी दीप जलाने की प्रथा है. इनमें दीप को ज्ञान और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है.

स्वर्ण मंदिर से जुड़ी मान्यता

बौद्ध और जैन धर्म की तरह ही सिख समुदाय भी दिवाली के पर्व को खूब धूमधाम से मनाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन यानी कार्तिक मास की अमावस्या को वर्ष 1577 में स्वर्ण मंदिर की नींव रखी गई थी, जो सिख धर्म में  तीर्थ स्थान के समान है. साथ ही इसी दिन सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह को इसी दिन कैद से रिहाई मिली थी. इसलिए ये पर्व इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

बेशक इन धर्मों में इस पर्व को लेकर अलग अलग मान्यता हो, लेकिन सभी इसे दीपोत्सव के रूप में मनाते है, जो विविधता होने के बावजूद सभी धर्मों को जोड़कर रखती है.

ये भी पढ़ें: Ahoi Ashtami Katha: अहोई अष्टमी की कहानी के बिना अधूरा है संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा व्रत, यहां पढ़ें पूरी कथा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

30 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

43 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

49 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago