चिराग की मां से मिलने क्यों पहुंचे नित्यानंद राय?
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे का मसला अभी भी हाई-वोल्टेज सस्पेंस बना हुआ है. इसी गहमागहमी के बीच, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नित्यानंद राय (Nityanand Rai Meets) अचानक लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) के आवास पर पहुंच गए. हालांकि, नित्यानंद राय ने बाहर निकलकर इस मुलाकात को ‘अभिभावक का आशीर्वाद’ लेने तक सीमित बताया और चिराग पासवान की नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन इस ‘अचानक’ हुई मुलाकात ने कई सियासी सवाल खड़े कर दिए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग (Bihar Election NDA Seat Sharing) का पेंच फंसा हुआ है. इस बीच, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान के घर पहुंचे, लेकिन चिराग पासवान वहां नहीं थे. नित्यानंद राय ने चिराग पासवान की मां रीना पासवान से मुलाकात की. हालांकि, उन्होंने इसे महज औपचारिक भेंट बताया है.
बिहार बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को नई दिल्ली स्थित चिराग पासवान के आवास पर उनकी मां से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वह चिराग पासवान की मां से मिलने आए थे. सियासी सवालों का जवाब देते हुए राय ने कहा कि वह हमारी भी अभिभावक है और चिरागजी की भी अभिभावक हैं. उनकी मां हम दोनों के लिए आदरणीय हैं. मैं उनसे मिलकर केवल उनका आशीर्वाद लेने आया था.
गुरुवार को नित्यानंद चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे थे. उस समय वह कुछ समय रुककर मंत्रालय का कुछ काम होने की बात कहकर चले गए थे. उसके बाद वह दोबारा पहुंचे. हालांकि, उस समय चिराग घर पर नहीं थे. ऐसे में नित्यानंद राय दोबारा चिराग पासवान की मां का नाम रीना पासवान का आशिर्वाद लेकर चले गए. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या नित्यानंद राय बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे थे. दूसरा सवाल यह है कि क्या नित्यानंद राय चिराग का मांग को शीट शेयरिंग के लिए मनाना चाह रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव का मौसम विज्ञान! 35 सीट नहीं चिराग पासवान की असल लड़ाई कुछ और है; क्या होगा ‘फाइनल गेम’?
नित्यानंद राय की यह अचानक यात्रा और उनका चिराग की मां रीना पासवान से मिलना साफ तौर पर एनडीए के दबाव को कम करने और सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सुलह करने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि बीजेपी नेता ने नाराजगी की बात को खारिज कर दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 22 सीटों के ऑफर से चिराग पासवान संतुष्ट नहीं हैं और वह ज्यादा सीटों के लिए गठबंधन पर दबाव बना रहे हैं. सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि नित्यानंद राय का चिराग पासवान के घर पहुंचना संयोग था या चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था?
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…