देश

PK ने बदला गेम, जन सुराज ने बनाया पलटवार का प्लान; गोपालगंज प्रशांत किशोर का ‘खुला चैलेंज’

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं. वैसे-वैसे ही सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है. नेताओं के दल बदल और नामांकन वापसी का दौर भी चल पड़ा है. ऐसे में उन दलों को खासी परेशानी हो रही है जिनके प्रत्याशी अपना नाम वापस ले रहे हैं. इसमें में से एक दल है प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) यानी PK की जन सुराज(Jan Suraj). गोपालगंज से प्रत्याशी डॉ. शशि शेखर सिन्हा की नाम वापसी के बाद अब जन सुराज ने बीजेपी पर पलटवार करने का नया प्लान तैयार कर लिया है. 24 अक्टूबर को गोपालगंज पहुंचे प्रशांत किशोर ने अपने नए प्लान का ऐलान कर दिया है.

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के दोनों चरणों के लिए नामांकन पूरे हो गए हैं. वहीं आयोग ने भी अपने स्क्रूटनी कंपलीट कर ली है. 23 अक्टूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख थी. इसी दिन जन सुराज को  गोपालगंज से झटका लग गया. अब अगले महीने की 6 और 11 तारीख को मतदान होंगे. उसके बाद 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा.

ये भी पढ़ें: PK का ‘सीक्रेट गेम’ लीक! फेल हो रही प्रशांत किशोर की पॉलिसी; जन सुराज से निकली पिछले दरवाजे की बात

Jan Suraj ने बदली चुनावी रणनीति

गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा सियासी दांव खेलते हुए जन सुराज पार्टी की ओर से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को समर्थन देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. PK ने दावा किया कि BJP ने जन सुराज के घोषित उम्मीदवार डॉ. शशि शेखर सिन्हा को ‘दबाव’ में आकर पीछे हटने पर मजबूर किया. इस कथित ‘नाइंसाफी’ के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए, PK ने कहा कि यह समर्थन केवल अनूप श्रीवास्तव के लिए नहीं, बल्कि बिहार में उम्मीदवारों के उत्पीड़न और नैतिकता को ताक पर रखने वाले बड़े नेताओं के खिलाफ एक मजबूत संदेश है.

निर्दलीय उम्मीदवार पर PK का दांव

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को समर्थन देने का फैसला केवल एक चुनावी चाल नहीं है, बल्कि BJP की ‘नाइंसाफी’ और उम्मीदवारों के उत्पीड़न के खिलाफ एक खुली चुनौती है. अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि यह समर्थन उनके लिए नई उम्मीद और ऊर्जा का स्रोत है. उन्होंने जनता से अपील की कि गोपालगंज में न्याय की भावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें समर्थन दें, ताकि भाजपा द्वारा की गई नाइंसाफी का जवाब दिया जा सके.

ये भी पढ़ें: ये क्या ट्विस्ट है? अमित शाह को PK के रिजल्ट ‘इंतजार’; बोले- नतीजे के बाद होगी बात

कड़ा मुकाबला बना

PK का स्पष्ट उद्देश्य है कि अगर श्रीवास्तव (जो 1973 से BJP के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं) जीतते हैं, तो यह BJP को एक कड़ा सबक सिखाएगा. जन सुराज द्वारा उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित करना और पूरी मदद का वादा करना, इस सीट पर मुकाबले को RJD, जन सुराज-समर्थित निर्दलीय और BJP के बीच एक कड़ा मुकाबला (Bihar Election 2025) बना देता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

15 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago