देश

दिवाली के बाद मिला कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ गया महंगाई भत्ता; आदेश जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है.  इसके बाद डीए 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है. यह नई दर 1 जुलाई 2025 से लागू होगी. यह जानकारी हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में दी. नई व्यवस्था के तहत जुलाई, अगस्त और सितंबर के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का बकाया नवंबर के वेतन के साथ दिया जाएगा. वहीं अक्टूबर के वेतन में पहले से बढ़े हुए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते को शामिल किया जाएगा.

आदेश में यह भी कहा गया है कि 50 पैसे या उससे अधिक के अंशों को अगले पूरे रुपये में गिना जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के अंशों को नजरअंदाज किया जा सकता है. यह कदम कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए उठाया गया है.

कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता

हरियाणा के राज्यपाल ने इस संशोधन को मंजूरी दी है, जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को प्रभावित करेगा. वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. आदेश की प्रति वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर है. एक वरिष्ठ कर्मचारी के मुताबिक, “महंगाई के इस दौर में यह वृद्धि हमारे लिए राहत लेकर आई है. सरकार का यह कदम सराहनीय है.

ये भी पढ़ें: PK ने बदला गेम, जन सुराज ने बनाया पलटवार का प्लान; गोपालगंज प्रशांत किशोर का ‘खुला चैलेंज’

पैसले का स्वागत

पेंशनभोगियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया और इसे समय पर लिया गया सही कदम बताया. आदेश की एक प्रति प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त सचिव, कोषागार और लेखा विभाग के निदेशक सहित कई अधिकारियों को भेजी गई है. साथ ही राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एसआईओ) और वित्त विभाग की कंप्यूटर सेल को इसे वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव और सभी प्रशासनिक सचिवों को भी इसकी सूचना दी गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago