देश

बिहार के ‘माथे का तिलक’ बना 2025 का चुनाव, मौतों के दौर से गांधी के मार्ग तक..; कैसे बदली लोकतंत्र की तस्वीर?

Bihar Election 2025 Result: बिहार में 2 चरणों के भारी मतदान के बाद अब परिणाम को दिन आ गया है. इस चुनाव में न सिर्फ बंपर वोटिंग हुई है बल्कि, यह कई मायनों में रिकॉर्ड बनाने वाला रहा है. इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर वोट किया है. इसके साथ ही यह इतिहास का पहला चुनाव बन गया है जिसमें न तो दोबारा मतदान कराया गया न ही चुनाव टाले गए और न ही किसी की हत्या हुई है.

विधानसभा चुनाव 1985 से विधानसभा चुनाव  2025 तक यह रिकॉर्ड रहा है कि हिंसा और रिपोल और चुनाव टलते रहे हैं. हालांकि, 2025 के चुनाव बिहार के माथे का तिलक बन गया है. आइये जानें अब तक के चुनावी इतिहास क्या कहते हैं.

अब तक का चुनावी इतिहास (Bihar Election History)

  • 1985 बिहार चुनाव: 63 मौतें और 156 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान
  • 1990 बिहार चुनाव: 87 मौतें
  • 1995 बिहार चुनाव: अभूतपूर्व हिंसा और चुनावी कदाचार के कारण टीएन शेषन ने बिहार चुनाव 4 बार स्थगित किए
  • 2005 बिहार चुनाव: हिंसा और कदाचार के कारण 660 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान
  • 2025 बिहार चुनाव: शून्य पुनर्मतदान और शून्य हिंसा

2025 में ऐतिहासिक मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक 66.91% मतदान के साथ संपन्न हुआ है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह आंकड़ा 1951 में हुए पहले चुनाव के बाद से राज्य में दर्ज किया गया सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग मतदान की सबसे बड़ी खासियत रही महिला मतदाताओं की भागीदारी, जिन्होंने 71.6% के साथ पुरुष मतदाताओं (62.8%) को स्पष्ट रूप से पीछे छोड़ दिया. दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने अपनी फाइनल ब्रीफिंग दी थी.

  • दो चरणों में दिखा जबरदस्त उत्साह (Bihar Election 2025 final turnout)
  • पहला चरण (6 नवंबर): 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08% मतदान हुआ
  • दूसरा चरण (11 नवंबर): 122 सीटों पर तो और भी अधिक 68.76% मतदान दर्ज किया गया
  • पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,76,77,219 रही
  • अंतिम चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,74,68,572 रही
  • बिहार चुनाव में कुल 3,51,45,791 महिला मतदाताओं ने मतदान किया

ये भी पढ़ें: बिहार ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड! चुनाव आयोग की फाइनल ब्रीफिंग; एक नजर में जानें सब कुछ

बिहार में बदल रही है लोकतंत्र की तस्वीर (Bihar election transparency)

1951 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां केवल 42.6% मतदान हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 66.91% तक पहुंच गया है. यह न सिर्फ मतदान का आंकड़ा है, बल्कि बिहार के नागरिकों की लोकतांत्रिक परिपक्वता और राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण भी है. यह चुनाव न सिर्फ आंकड़ों के लिहाज से रिकॉर्ड बना गया, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि बिहार की जनता लोकतंत्र की असली ताकत है. इन चुनावों ने देश के मजबूत सिस्टम को भी दिखाया है. इसमें जीरो रिपोल और जीरो क्राइम हुआ है. यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago