Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में महुआ सीट से तेज प्रताप यादव को शुरुआती रुझानों में झटका लगा है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इस बार अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) से मैदान में हैं लेकिन अब तक की गिनती में वे चौथे स्थान पर चल रहे हैं.
महुआ सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह ने अच्छी बढ़त बना ली है. पांचवें राउंड की गिनती के बाद संजय कुमार सिंह को 16,6730 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के उम्मीदवार को 11,315 वोट और AIMIM के प्रत्याशी को 5,309 वोट मिले हैं. तेज प्रताप यादव इससे भी पीछे हैं.
तेज प्रताप पहले आरजेडी से विधायक रह चुके हैं और 2015 में इसी सीट से चुनाव जीत चुके थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा, जिससे पारिवारिक और राजनीतिक समीकरण बदल गए. तेजस्वी यादव जहां राघोपुर सीट से पीछे चल रहे हैं, वहीं तेज प्रताप की स्थिति कमजोर होती दिख रही है.
ये भी पढ़ें- Bihar Election Result: किसके सिर सजेगा ताज? 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे
तेज प्रताप का आरजेडी से अलग होना और नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ना उनके लिए जोखिम भरा कदम था. मतदाताओं ने शायद इसे पसंद नहीं किया. अब देखना होगा कि आगे के राउंड में कोई बदलाव आता है या नहीं.
फिलहाल तो रुझान यही बता रहे हैं कि तेज प्रताप यादव को महुआ से जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है. यह नतीजा उनके राजनीतिक भविष्य के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…