Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने लोकतंत्र के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ते हुए ऐतिहासिक 66.91% मतदान के साथ संपन्न हुआ है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह आंकड़ा 1951 में हुए पहले चुनाव के बाद से राज्य में दर्ज किया गया सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग मतदान की सबसे बड़ी खासियत रही महिला मतदाताओं की भागीदारी, जिन्होंने 71.6% के साथ पुरुष मतदाताओं (62.8%) को स्पष्ट रूप से पीछे छोड़ दिया. दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने अपनी फाइनल ब्रीफिंग दी है. इसमें वह सारी जानकारी दी गई है जो आपको जानना जरूरी है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की निगरानी वेबकास्टिंग सुविधा के माध्यम से सभी 45,399 मतदान केंद्रों पर की गई था. वहीं, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया समेत 6 देशों के 16 प्रतिनिधियों ने इस चुनाव प्रक्रिया को देखा और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘व्यवस्थित और पारदर्शी’ बताया. हालांकि, मोकामा में हुए कांड ने इस चुनाव को और सुर्खियों में ला दिया.
दो चरणों में दिखा जबरदस्त उत्साह (Bihar Election 2025 final turnout)
- पहला चरण (6 नवंबर): 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08% मतदान हुआ
- दूसरा चरण (11 नवंबर): 122 सीटों पर तो और भी अधिक 68.76% मतदान दर्ज किया गया
चुनाव आयोग ने की कड़ी निगरानी (ECI statement on Bihar Election)
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने पूरे चुनाव की निगरानी वेबकास्टिंग सिस्टम के ज़रिए की. राज्य के सभी 90,740 मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी गई. 11 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद आयोग से इस चुनाव संबंधी अहम जानकारी दी गई.
चुनान में लगी मशीनरी
- 8.5 लाख से अधिक पोलिंग स्टाफ
- 1.4 लाख पोलिंग एजेंट
- 243 जनरल ऑब्जर्वर
- 38 पुलिस ऑब्जर्वर
- 67 अन्य ऑब्जर्वर
बिहार का महिला प्रेरित चुनाव
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार महिला वोटरों की सक्रियता ने सबको चौंका दिया. जहां पहले चुनावों में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा होती थी, वहीं अब महिलाएं मतदान के प्रति ज्यादा सजग और जागरूक दिखीं. विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने भारी संख्या में मतदान किया, जिससे यह बिहार का सबसे महिला-प्रेरित चुनाव (woman-inspired Bihar Election) बन गया. निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर बिहार चुनाव 2025 की पूरी जानकारी दी है.
- पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,76,77,219 रही
- अंतिम चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,74,68,572 रही
- बिहार चुनाव में कुल 3,51,45,791 महिला मतदाताओं ने मतदान किया
ये भी पढ़ें: नतीजों से पहले कांग्रेस में भगदड़! वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने दिया इस्तीफा, टिकट वितरण पर जताई नाराजगी
बिहार में बदल रही है लोकतंत्र की तस्वीर (Bihar election transparency)
1951 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां केवल 42.6% मतदान हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 66.91% तक पहुंच गया है. यह न सिर्फ मतदान का आंकड़ा है, बल्कि बिहार के नागरिकों की लोकतांत्रिक परिपक्वता और राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण भी है. यह चुनाव न सिर्फ आंकड़ों के लिहाज से रिकॉर्ड बना गया, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि बिहार की जनता लोकतंत्र की असली ताकत है और इस ताकत की धड़कन अब महिला मतदाता हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

