लालू यादव तेज प्रताप को करेंगे माफ?
Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज़ हलचल देखने को मिल रही है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों पूरी तरह सुर्खियों में हैं. पार्टी और परिवार से दूरी बना लेने के बाद अब वह अकेले ही अपने राजनीतिक सफर पर निकल चुके हैं और लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.
वहीं बिहार चुनाव के पहले (Bihar Election 2025) ही तेज प्रताप का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी संगठन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनके निष्कासन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी में कई नेता अनुशासनहीनता में लिप्त हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती.
उन्होंने कहा, ‘पार्टी में कई लोग हैं जो तरह-तरह की हरकतें करते हैं. RJD का एक जिलाध्यक्ष पार्टी ऑफिस में बैठकर शराब पीता है, लेकिन कोई उस पर सवाल नहीं उठाता. पार्टी कार्यालय में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती.’
तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ‘मैं इन सब बातों में ज्यादा नहीं जाना चाहता. मेरा तेजस्वी को आशीर्वाद है. अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनने का शौक है तो जनता के बीच जाएं, क्योंकि मुख्यमंत्री जनता बनाती है, कोई और नहीं.’
इतना ही नहीं तेज प्रताप ने ‘तेज प्रताप टीम’ नाम से एक नई मुहिम शुरू की है और बिहार के युवाओं से जुड़ने की अपील की है. साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे. यही वो सीट है जहां से वह पहली बार विधायक बने थे.
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव को हाल ही में पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया था. यह फैसला उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने अनुष्का नाम की एक महिला के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्ते को लेकर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे.
पहले तो उन्होंने दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हुआ है, लेकिन बाद में उन्होंने खुद कबूल किया कि उन्होंने ही तस्वीरें पोस्ट की थीं. उनकी इस हरकत के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया. तेजस्वी यादव ने भी पिता के इस फैसले का खुला समर्थन किया था.
ये भी पढ़ें: RJD विधायक के साथ हुआ घुंघरु सेठ मजनू भाई वाला किस्सा, धमकी देने पर पंचायत सचिव ने रगड़ा, ऑडियो हो रहा वायरल
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…