देश

Bihar Elections 2025: कितना तय हुआ बिहार का फॉर्मूला? अमित शाह के घर 3 घंटे चली ‘मैराथन’, माझी की मांग पर चर्चा बढ़ी

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन सियासत में अब पूरी तरह चुनावी रंग दिखाई देने लगा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के पटना में समापन के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दिवंगत मां हीराबेन पर की गई अभद्र टिप्पणी को महिलाओं की अस्मिता से जोड़ते हुए चुनावी एजेंडा सेट कर दिया. इसके बाद से राजनीतिक तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है.

आपको बता दें बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी की अहम बैठक करीब 3 घंटे तक चली. इस बैठक में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

समीकरण पिछली बार से कहीं ज्यादा मजबूत

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीट बंटवारे को लेकर डिटेल चर्चा हुई. हालांकि इस बार समीकरण पिछली बार से कहीं ज्यादा मजबूत हैं.  2020 में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीधे तौर पर सीटों का बंटवारा हुआ था, लेकिन इस बार चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी साथ है. ऐसे में गठबंधन के भीतर तालमेल बैठाना बीजेपी के लिए आसान नहीं दिख रहा है.

दूसरी तरफ, पटना में तेजस्वी यादव ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है. राजद खेमे में भी चुनावी तैयारी को लेकर जोरशोर से रणनीति बनाई जा रही है. तेजस्वी की बैठक को लेकर महागठबंधन खेमे में हलचल तेज हो गई है और प्रदेश का सियासी पारा और ऊपर चढ़ गया है.

जीतन राम मांझी की मांग

इधर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने NDA के भीतर सीटों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. मांझी ने साफ कहा कि अगर NDA गठबंधन उनके साथ ईमानदारी बरतना चाहता है तो उन्हें कम से कम 20 सीटें दी जानी चाहिए. मांझी का कहना है कि ‘हमारे कार्यकर्ताओं और आम जनता की भी यही मांग है कि हमें ऐसी सीटें मिलें, जहां से हम सम्मानजनक तरीके से चुनाव लड़ सकें. अगर एनडीए सचमुच हमें महत्व देना चाहता है, तो यह कम से कम 20 सीटों से शुरू होना चाहिए.’

कब होंगे चुनाव?

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है. एक ओर एनडीए खेमे में बीजेपी और जेडीयू 100-100 से ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं, वहीं चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगी दल भी अपनी हिस्सेदारी के लिए दबाव बना रहे हैं. दूसरी तरफ महागठबंधन के सामने भी यही चुनौती है कि किस तरह सीट बंटवारे में सभी सहयोगियों को साधा जाए. साफ है कि बिहार की राजनीति में अभी से तकरार और जोड़तोड़ की बिसात बिछ चुकी है. चुनाव की घोषणा होते-होते यह मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा, मनोज तिवारी बोले- कांग्रेस ने देश की हर मां-बहन का अपमान किया

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago