Air Force का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त.
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकार की ओर से लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. इसी कड़ी में राहत सामग्री पहुंचाने गया भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चॉपर की ब्लेड टूटने के बाद पानी में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचा रहा था. तभी अचानक एक ब्लेड में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद हेलिकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने आशा किरण आश्रय गृह मामले में सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की, याचिकाकर्ता ने लगाया ये आरोप
हेलिकॉप्टर में एयरफोर्स के तीन अधिकारी मौजूद थे. लैंडिंग के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर नाव से सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा एयरबेस यूनिट से मुजफ्फरपुर के लिए अधिकारियों की एक टीम रवाना हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…
Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…