देश

‘शोले’ जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी

रिपोर्ट- अटल बिहारी पाण्डेय


Bihar news: बिहार के गोपालगंज जिले में गुरुवार (5 मार्च) को उस समय फिल्म शोले जैसा नजारा देखने को मिला, जब अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज एक युवती करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव की बताई जा रही है.

प्रेमी को लिया हिरासत में

जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली अर्पिता का अपने ही गांव के युवक पवन चौहान से प्रेम संबंध था. बताया गया कि गुरुवार की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई. काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पवन चौहान को हिरासत में ले लिया.

‘शोले’ की तरह टावर पर चढ़ी

प्रेमी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अर्पिता नाराज हो गई और गांव के पास स्थित करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. टावर पर युवती को चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई. टावर पर चढ़ी युवती लगातार यह मांग कर रही थी कि उसके प्रेमी पवन को तुरंत रिहा किया जाए और दोनों की शादी कराई जाए.

पुलिसा का अनोखा तरीका

घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया. पुलिस ने हिरासत में लिए गए पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में जीप से टावर के पास लाकर खड़ा कर दिया.


ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला पर ईंट-कुल्हाड़ी से हमला, VIDEO वायरल


अपने प्रेमी को सामने देखकर अर्पिता शांत हुई और काफी समझाने-बुझाने के बाद वह टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई. पुलिस ने उसे तुरंत अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई. भोरे थाना पुलिस का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में समझौता कराने की कोशिश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

15 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

47 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

50 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago