देश

Bihar Liquor Deaths: सीवान-सारण में नकली शराब से 20 लोगों की मौत, अवैध फैक्ट्री से हजारों लीटर शराब जब्त

Bihar News: बिहार में जहरीली शराब से मौतें होने पर एक बार फिर कोहराम मच गया है. यहां सीवान और सारण जिलों में शराब पीने वाले लोगों की तबियत बिगड़ गई, अब तक वहां 20 लोगों की जान चले जाने की खबरें आ रही हैं. बीते रोज पांच लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य अस्पताल में भर्ती कराए गए थे.

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम कौड़िया वैसी टोला गांव में उल्टी, सिरदर्द और पेट दर्द जैसे लक्षणों के साथ लोगों को इलाज के लिए भगवानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उसके बाद आज न्‍यूज चैनलों पर यह खबर आई कि 20 लोगों की मौत हो चुकी है.

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता. दूसरे फोटो में पीड़ित
सारण और सीवान में बुधवार से जहरीली शराब से मौतों की खबरें आ रही हैं

बिहार के एक और जिले दरभंगा में पुलिस ने नामी कंपनी के रैपर में विदेशी टेट्रा पैक शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.

शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, वहां से एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर पर ही नकली विदेशी शराब बनाने का काम करती थी. उसके घर से 210 तैयार ऑफिसर्स चॉइस वाले टेट्रा पैक, 400 खाली रैपर, 400 स्टिकर और सीलिंग मशीन जब्त किया गया है.

इसी प्रकार, पटना में भी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने की खबर है, बताया जा रहा है कि वहां से भी हजारों लीटर शराब जब्त की गई है.

यह भी पढिए: बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago