देश

Liquor Ban in Bihar: बिहार में मिले शराब पर छूट, पूर्व CM ने उठाई गुजरात मॉडल अपनाने की मांग

Liquor Ban in Bihar: बिहार में शराबबंदी लागू है. इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शराब पीने के फायदे गिनाए और कहा लिमिट में अगर शराब लिमिट में पी जाए जाए को वह भी फायदेमंद ही होती है. मांझी ने कहा है कि बिहार में शराब पीने पर छूट मिलनी चाहिए और नीतीश कुमार की सरकार को बिहार में गुजरात का मॉडल अपनाना चाहिए. उनका कहना है कि इसीलि बिहार में आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट्स की संख्या बहुत कम हो गई है.

लिमिट में सही है शराब का इस्तेमाल

इस मामले में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कहा कि शराब एक पेय पदार्थ है. जरूरत के अनुसार लिमिट में इसे पीना फायदेमंद साबित होता है. मांझी ने आगे कहा कि वह इस बात की वकालत पहले से करते रहे हैं. जीतन राम मांझी बयान देकर यही नहीं रुके. मांझी ने ये भी कहा कि जो गरीब तबका है और शरीर से हार्ड वर्क करने वाले लोग हैं, उन्हें लिमिट में शराब की जरूरत होती है. इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने गुजरात सरकार के मॉडल की भी तारीफ की.

यह भी पढ़ें-NCP Chief: “गौतम अडानी ने 25 करोड़ की मदद की, उनका धन्यवाद”, रोबोटिक लैब के उद्घाटन समारोह में पहुंचे शरद पवार ने की तारीफ

जीतन राम मांझी ने नीतीश के फैसले पर उठाए सवाल

जीतनराम मांझी ने टूरिज्म कम होने का ठीकरा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले पर फोड़ा है. मांझी ने कहा कि बिहार में पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित हुआ. सरकार केवल कागजों में पर्यटकों के आने की बात दिखा रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि शराबबंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आने में भारी कमी आई है.

यह भी पढ़ें-WFI Suspension: कुश्ती संघ रद्द होने पर आया जयंत चौधरी का बयान, पहले भी पहलवानों के हक में उठा चुके हैं आवाज

नीतीश कुमार बिहार में 100 चूहे खाकर हज करने वाली कहावत पर काम कर रहे हैं. बिहार में घर-घर शराब दुकान खुलवाने वाला व्यक्ति कोई और नहीं नीतीश कुमार ही हैं. आज वह शराबबंदी का ढकोसला कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

17 seconds ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

21 seconds ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

9 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

10 minutes ago

पंजाब दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: ड्रग्स के खिलाफ जान गंवाने वाले एक्टिविस्ट के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं, जहां वे ड्रग्स के…

21 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

42 minutes ago