शरद पवार. (फाइल फोटो)
NCP Chief: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने एक बार फिर से उद्योगपति गौतम अडानी की तारीफ की है. बारामती जिले में एक नए प्रौद्योगिकी केंद्र के निर्माण में वित्तीय मदद करने पर अडानी को शरद पवार ने धन्यवाद दिया है. शरद पवार यहां विद्या प्रतिष्ठान के इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक लैब के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योगपति गौतम अडानी की तारीफ की. इस दौरान फिनोलेक्स जे पावर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन दीपक छाबरिया भी मौजूद रहे.
शरद पवार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या प्रतिष्ठान संस्थान ने एक नया प्रोजेक्ट हाथ में लिया है. टेक्नोलॉजी के कारण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है. एक ऐसा वर्ग बनाना बहुत जरूरी है जो आगे बढ़ने के लिए इन बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार हो.
पवार ने आगे कहा कि “हम भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहला सेंटर बना रहे हैं और निर्माण कार्य चल रहा है. इस परियोजना पर 25 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है. इसके लिए फंड की व्यवस्था हो चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि ” हमारी अपील के बाद हमारे सहयोगियों ने इसमें मदद की है. फर्स्ट सिफोटेक, जो देश में निर्माण क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कंपनी है. इस परियोजना में 10 करोड़ रुपये की मदद का फैसला किया है. उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं.”
यह भी पढ़ें- खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, रद्द की WFI की मान्यता, नए अध्यक्ष बने संजय सिंह को किया निलंबित
इस दौरान NCP चीफ ने कहा कि इस मौके पर गौतम अडानी का नाम लेना होगा. उन्होंने 25 करोड़ रुपये का चेक संस्था को भेजा है. इन दोनों लोगों की मदद से आज दोनों प्रोजेक्ट स्थापित कर रहे हैं और काम भी शुरू हो गया है. पवार ने कहा कि 17 से 22 जनवरी के बीच कृषि विकास प्रतिष्ठान के सहयोग से बारामती में एक कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी. जिसमें लाखों किसान हिस्सा लेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…