देश

BIHAR: अररिया से निकाला जा रहा था मोहर्रम का जुलूस, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 15 झुलसे, 7 गंभीर

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस में दर्दनाक हादसा हुआ. मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे लोग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इस घटना में बिजली के झटकों से 15 लोग झुलस गए.

IANS की रिपोर्ट में बताया गया कि घटना पलासी थाना के पिपरा बिजवाड़ इलाके में हुई, जहां मोहर्रम जुलूस निकाला जा रहा था. उस जुलूस में काफी संख्‍या में मुस्लिम एकत्रित होकर पहुंचे थे. और जुलूस में शामिल कई लोग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पलासी थाना के पिपरा बिजवाड़ इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 15 लोग बिजली करंट लगने से घायल हो गए.

मोहर्रम का जुलूस पिपरा बिजवाड़ से धबड़ी जाने के क्रम में एक खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के सम्पर्क मे आने के कारण यह हादसा हुआ.

इस घटना के बाद जुलूस में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पलासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है. यहां पांच लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए अररिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि बिहार के विभिन्न स्थानों में बुधवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया. मुहर्रम को देखते हुए कई शहरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago