खेल

Happy Birthday Ishan Kishan: जन्मदिन पर भक्ति में डूबे ईशान किशन, क्या गंभीर कार्यकाल में मिलेगा मौका?

Happy Birthday Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 26वां बर्थडे मना रहे हैं. इस मौके पर ईशान भक्ति में डूबे हुए नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खास फोटो शेयर की है, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी रिएक्ट किया है.

घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करना और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देना पिछले साल ईशान किशन को महंगा पड़ गया था. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. कहीं न कहीं ईशान ने पिछले साल अपनी मनमानी करने के चक्कर में बीसीसीआई से भी पंगा ले लिया था. इसलिए नियमों की अनदेखी और घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण बोर्ड ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए इस साल उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है.

किशन ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलने के बावजूद रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेले. वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन ‘व्यक्तिगत कारणों’ से बाहर हो गए. उन्होंने पिछले साल नवंबर में भारत के लिए आखिरी बार टी20 मैच खेला था, जिसमें वह झारखंड के खिलाफ रणजी मैच से बाहर रहे थे.

हाल ही में खत्म हुए जिम्बाब्वे दौरे पर भी उन्हें मौका नहीं मिला. ऐसे में ईशान को अब धीरे-धीरे अपनी गलती समझ आ रही है, और वो टीम इंडिया में वापसी के लिए मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं. साथ ही वो पूजा-पाठ में भी मग्न दिखे. बर्थडे के मौके पर ईशान किशन साईं बाबा की पूजा करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को ईशान किशन ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट पर कमेंट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज ने ‘ओम साईं राम’ लिखा है.

भक्ति की इन तस्वीरों से पहले मुंबई के ग्राउंड से ईशान किशन के अभ्यास की भी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं. इन तमाम जतन के पीछे ईशान का एक ही मकसद है और वो हर हाल में टीम इंडिया में कमबैक करना है. हालांकि, उनकी खामियां और गलतियों के साथ-साथ टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को देखते हुए यह इतना आसान नहीं होगा. इसलिए उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट में परफॉर्म करना होगा. वहां अच्छा परफॉर्म करने के बाद ही वो फिर से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलने वाले ईशान 26 साल के हैं. उनकी पहचान आक्रामक सलामी बल्लेबाज के रूप में है. ईशान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच खेला था. अब तक ईशान किशन 32 टी20 खेल चुके है, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 124 के स्ट्राइक रेट से 796 रन बनाए हैं.

वनडे में ईशान किशन के नाम दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अर्धशतक जमाया है. आईपीएल में भी ईशान अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल में 135 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बना लिए हैं.
गौतम गंभीर हमेशा युवा खिलाड़ियों का समर्थन करते आए हैं. हालांकि, उन्होंने हमेशा घरेलू क्रिकेट को महत्व दिया है. ऐसे में अगर गंभीर के कार्यकाल में ईशान को टीम में जगह चाहिए तो उन्हें खुद को साबित करना होगा.

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम में विराट और रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता: कपिल देव

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘नीरज जीत गए, हम हार गए…’, अनुज सिंह की हार पर अनंत सिंह का बेबाक बयान, जनता के फैसले को सिर आंखों पर रखा

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी…

4 minutes ago

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

21 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

22 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

24 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

45 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

55 minutes ago