नवीनतम

Dibrugarh-Chandigarh Express Accident: यूपी के गोंडा में ट्रेन हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश गोंडा शहर में एक ट्रेन हादसे के दौरान कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 15 बोगियां पटरी से उतरने की वजह से हुई. दुर्घटना में 20-25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है.

ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी. यह घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा और झिलाही के बीच स्थित पिकौरा में हुई. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के AC कोच दुर्घटना में काफी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. जैसे ही ट्रेन पटरी से उतरी, यात्री डर के मारे चीखने लगे और ट्रेन के रुकते ही बाहर निकलने की कोशिश करने लगे.

कई ट्रेनें प्रभावित, रूट डायवर्ट

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि एसी के चार डिब्बों समेत ट्रेन की 12 बोगियां झुलाही रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले पटरी से उतर गए. मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और कुछ को डायवर्ट किया गया है. उनके अनुसार, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है.

लखनऊ और बलरामपुर से एक-एक NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम गोंडा भेजी गई है. ट्रेन दुर्घटना में बचाव कार्य के लिए 5 एंबुलेंस तैनात की गईं और मौके पर और एंबुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें भेजी गईं.

अधिकारियों को निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘गोंडा जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है और अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

Helpline Number

बहरहाल रेलवे की मेडिकल कैन घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के परिणामस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है:

लखनऊ – 8957409292
गोंडा – 8957400965

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नीरज जीत गए, हम हार गए…’, अनुज सिंह की हार पर अनंत सिंह का बेबाक बयान, जनता के फैसले को सिर आंखों पर रखा

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी…

3 minutes ago

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

21 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

21 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

24 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

44 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

54 minutes ago