देश

शहनाई बजते-बजते बज गई लाठियां: बिहार के बेगुसराय में डीजे पर हुआ विवाद, दूल्हे ने सात फेरे से किया मना

Bihar Marriage Dispute: बिहार के मुजफ्फरपुर में विवाह समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर बेहस छिड़ गई. बात इतनी बढ़ गई कि बारात और लड़की पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गए. देखते ही देखते शादी का खुशियों भरा माहौल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. इस हिंसक झड़प में बारातियों की कई गाड़ियां तोड़ दी गईं और शादी रुक गई. इतना ही नहीं, कई घंटों तक बारातियों को बंधक जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ा.

DJ के गाने पर शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग पंचायत का है. यहां रविवार की रात पवन मुखिया की बेटी की शादी होनी थी, जिसके लिए बेगूसराय से बारात आई थी. बारात जब धूमधाम से लड़की के दरवाजे की तरफ बढ़ रही थी, तभी डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के कुछ युवकों में कहासुनी हो गई. बेहस इतनी बढ़ गई कि घराती और बराती लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए. इस झड़प में वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

जयमाला के बाद दूल्हे का शादी से इनकार

हंगामे के बाद गांव के बुजुर्गों और प्रबुद्ध लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराकर जैसे-तैसे जयमाला की रस्म पूरी करवाई. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब जयमाला के तुरंत बाद टूटी हुई गाड़ियों को देखकर दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए. इस बार बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि नाराज लड़के पक्ष ने शादी करने से ही साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़की वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया.

आखिर में हुआ ‘पैचअप’

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थिति को संभाला. इसके बाद पुलिस और गांव के पंचों ने मिलकर दोनों पक्षों को दोबारा समझाया-बुझाया. काफी घंटों की पंचायत और समझाइश के बाद आखिरकार दूल्हा और उसका परिवार शादी के लिए राजी हुआ और देर रात रस्मों को पूरा कर दुल्हन की विदाई कराई जा सकी. बरियारपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: शादी के नाम पर 1 करोड़ ठगा फिर किले से दिया धक्का, कोर्ट ने सिया-चेतन को 5 दिन की रिमांड पर भेजा, खुलेंगे खूनी राज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

9 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

13 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

18 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

25 minutes ago