देश

Bihar News: अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ बलात्कार कर फरार हुआ कलयुगी पिता, पति के खिलाफ उतरी पत्नी ने की ये मांग

Bihar News: बिहार के किशनगंज में पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते को तार-तार करती खबर सामने आ रही है. भारत-नेपाल सीमा के पास बसे दिघलबैंक थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है.

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दूसरी ओर पीड़ित की मां अपने पति के खिलाफ उतर गई है और पुलिस से फांसी देने की मांग की है, ताकि फिर से इस तरह की घिनौनी घटना को कोई पिता अंजाम न दे सके.

ले गया था सामान दिलाने के बहाने

घटना को लेकर पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात उसका पति बेटी को सामान दिलवाने के बहाने ले गया और नदी किनारे ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. महिला ने बताया कि जब वह बहुत देर तक नहीं लौटा तो उसे चिंता हुई. उसने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बात पति बेटी को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया. इस दौरान बेटी रो रही थी. जब उससे उसके रोने का कारण पूछा तो उसने मां को सब कुछ बता दिया. महिला ने बताया कि बेटी दर्द से कराह रही थी.


ये भी पढ़ें- IndiGo Plane: दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की सूचना के बाद मचा हड़कंप; टिशू पेपर पर लिखा मिला ये…Video


पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित की मां ने बताया कि जैसे ही बेटी ने उसे पूरी बात बताई, वह क्रोधित हो उठी और तुरंत घटना की पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है. तो वहीं महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके पति को फांसी दी जाए, ताकि कोई बाप इस तरह की घिनौनी हरकत अपनी बेटी के साथ न कर सके.

आरोपी को जल्द ही किया जाएगा गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले को लेकर मीडिया को बताया कि जल्द ही आरोपी को गिफ्तार कर लिया जाएगा. नाबालिग बच्ची का इलाज चल रहा है. उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

4 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

18 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

57 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago