Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IndiGo Plane: दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की सूचना पर मचा हड़कंप; टिशू पेपर पर लिखा मिला ये…Video

इमरजेंसी गेट से सभी को फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया है और बम निरोधक टीम मौके पर मौजूद है.

IndiGo Plane

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

IndiGo Plane: दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो के एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. फिलहाल विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है. फिलहाल यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने मीडिया को बताया कि आज सुबह 5:35 बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम है. इसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया और क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई है. सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और फ्लाइट का निरीक्षण किया जा रहा है.

अफवाह निकली बम की खबर

फ्लाइट में जांच के बाद सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ था. इसी के बाद मौके पर जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां पहुंची लेकिन जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु फ्लाइट में नहीं मिली है. यह एक अफवाह थी.

ये भी पढ़ें-Bihar News: अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ कलयुगी पिता, पति के खिलाफ उतरी पत्नी ने की ये मांग

फ्लाइट को रनवे पर ही रोक दिया गया

बता दें कि बम की सूचना मिलने के बाद विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया था. सुबह 5:04 बजे दिल्ली के T2 टर्मिनल से बनारस के लिए विमान टेकऑफ करने वाला था. विमान से यात्रियों के निकाले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि यात्रियों में बम की सूचना पर कितनी दहशत थी. वीडियो में सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकालते हुए दिखाई दे रहा है तो वहीं जैसे ही यात्री फ्लाइट से बाहर आ रहे हैं वे फ्लाइट से तुरंत दूर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि कुछ यात्री जल्दी-जल्दी बाहर निकलने के चक्कर में खिड़की से भी बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital