विराट कोहली (फोटो- IANS)
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर रहे. उन्होंने 15 मैचों में 61.75 की एवरेज और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए. विराट ने इस सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े. उन्होंने कप्तान फाफ डू प्लेसिस के साथ बतौर ओपनर 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
विराट कोहली ने फाइनल के बाद एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में कहा, “ऑरेंज कैप जीतना सम्मान की बात है. इस सीजन का सफर हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. लेकिन मैंने जिस तरह अपनी टीम के लिए योगदान दिया, उससे काफी खुश हूं. खासकर, इस सीजन के दूसरे हाफ में. पहले हाफ में हमारी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. लेकिन हमने दूसरे हाफ में शानदार खेल का नजारा पेश किया. आप सब लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया.”
विराट ने कहा कि वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में भारत के लिए आगामी टी20 विश्व कप में अपने फॉर्म को दोहराने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं आईपीएल के 2025 सीजन में भी इसे दोहराऊंगा. आपके समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद.” 35 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने.
हर्षल ने कहा, “पर्पल कैप दिए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह एक बहुत ही शानदार यात्रा रही है. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा थे. मेरे टीम के साथी, मेरे कोच और विशेष रूप से मेरा परिवार. उनके समर्थन के बिना, यह संभव नहीं होता. मैं 2025 सीजन का इंतज़ार कर रहा हूं.”
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को टूर्नामेंट में सबसे अधिक 24 विकेट के साथ सीजन खत्म करने के लिए पर्पल कैप से सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें- सुनील नारायण ने जन्मदिन के मौके पर जीती ट्रॉफी, टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गौतम गंभीर को दिया क्रेडिट
-भारत एक्सप्रेस
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…