देश

Bihar News: बिहार में थाना बना ठेका! पुलिस बेच रही थी शराब, अब नप गए थानेदार

Bihar News: सरकारी कागजों पर तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन अगर किसी को चाहिए तो होम डिलिवरी तक उपलब्ध है. इतना ही नहीं पुलिस खुद ही लोगों को बुला कर दारू दे देती है. सरकार शराबियों को रोकने के लिए चाहे कुछ भी कर ले. लेकिन दारू का कारोबार बिहार में खूब फल फूल रहा है. ताजा मामला बिहार के बक्सर का है. दरअसल, बक्सर के ब्रह्मपुर थाने के पुलिस वालों पर थाने में शराब की बिक्री करने का आरोप लगा है.

थाने में शराब का कारोबार

बिहार के सीएम ने जिस पुलिस को राज्य में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जिम्मेदारी दी है. वही पुलिस अब शराब कारोबार में सक्रिय हो गई है. बक्सर के ब्रह्मपुर थाने में तैनात थानाध्यक्ष समेत कई स्टाफ थाने से ही शराब की दुकान चला रहे थे. इस बात की जानकारी आला अधिकारियों तक भी पहुंची. अचानक सोमवार की रात अधिकारियों ने थाने पर धावा बोल दिया. इस छापेमारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शराब कारोबार से जुड़े 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Libya Floods: तूफान-बाढ़ ने मचाई इस्लामिक मुल्क लीबिया में भारी तबाही, एक नदी..दो बांध और रात के ढाई बजे बर्बाद हुई डर्ना सिटी!

कंटेनर से शराब जब्ती के दौरान हेरफेर

बताया गया कि हाल ही एक कंटेनर से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई थी. जब्त होने के बाद कुछ शराब की पेटी को कहीं अलग से रख दिया गया था. जब एसपी को इस बात की सूचना मिली तो जांच के लिए एक अधिकारी को भेजा गया. जब पोल खुली तो एसपी ने थानाध्यक्ष और मुंशी सहित थाने के कई स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में भेज दिया. बताते चलें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है. बीते 8 सालों में सीएम नीतीश कुमार ने कई दफा कानून में परिवर्तन किया है. इससे सालाना बिहार सरकार को 4 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है. सरकार के लाख पर्यत्न के बावजूद बिहार में खूब शराब की बिक्री हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

23 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

1 hour ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

2 hours ago