Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति से बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने नए संसद भवन के शुभारम्भ का स्वागत किया है. इसके साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर समर्थन देते हुए कहा है कि हमें उम्मीद है इस बार ये बिल पास हो जायेगा, जो लम्बे समय से टलता आ रहा है. उन्होंने भाजपा के सामने शर्त रखते हुए कहा कि अगर महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया जाता है तो हमारी पार्टी इसका भी स्वागत करेगी. बसपा सुप्रीमो ने ओबीसी और एससी और एसटी का कोटा को अलग से महिला आरक्षण बिल में निर्धारित करने की मांग की है.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संसद भवन को लेकर कहा, “पुराने संसद भवन की विदाई हो चुकी है जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है. मुझे संसद के दोनों सदनों में जाने का मौका मिला जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है. नए संसद की शुरूआत आज से की जा रही है जिसका BSP दिल से स्वागत करती है.” इसी के साथ उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा है कि आज इस नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया जाएगा जिसके पक्ष में BSP सहित कई पार्टियां अपना मत देंगी. BSP ने महिला आरक्षण बिल को हमेशा समर्थन दिया है. इसी के साथ मायावती ने ये भी कहा है कि महिलाओं को जो भी आरक्षण दिया जाता है उनमें से SC/ST/OBC वर्गों की महिलाओं का कोटा अलग से सुरक्षित करना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन वर्गों के साथ नाइंसाफी होगी. उन्होंने ये भी दावा किया किअगर ऐसा नहीं भी हुआ तब भी BSP पार्टी आज पेश होने वाले महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी.”
ये भी पढ़ें- Sant Kabir Nagar: सपा की ‘देश बचाओ देश बनाओ’ साइकिल यात्रा, सत्ता पाने की जुगत में अखिलेश की पार्टी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने तमाम राजनीतिक दलों का बगैर नाम लिए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को जातिवादी पार्टियां आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती हैं. इन वर्गों की महिलाओं को अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए. इसी के साथ उन्होंने एससी/ एसटी और ओबीसी महिलाओ को लेकर कहा है कि अगर इन वर्गों की महिलाओं का कोटा अलग से सुरक्षित नहीं होता तब भी हम समर्थन तो करेंगे लेकिन हम ये मान कर चलेंगे कि कांग्रेस की तरह ही ये भी इनको हाशिये पर रखना चाहते हैं. मायावती ने कहा कि सीटें बढ़ाई जाएं तो किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए. हम पूरा समर्थन देंगे और बिल पास करने में मदद करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…