देश

Bihar News: आशा-ममता वर्कर्स के मानदेय पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बताया- ‘नकलची और दृष्टिहीन’ सरकार

Bihar News: बिहार में ‘आशा और ममता वर्कर्स’ का मानदेय बढ़ाने पर राजनीति शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की इन वर्कर्स के लिए मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया है और इसका श्रेय खुद की पूर्ववर्ती पहल को दिया है.

तेजस्वी यादव का ‘एक्स’ पोस्ट

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार की सरकार को “नकलची, थकी-हारी और दृष्टिहीन” बताया. उन्होंने दावा किया कि जब वह 17 महीने तक उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहे, उस दौरान आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी, लेकिन सरकार ने तब निर्णय नहीं लिया. वहीं उन्होंने आगे लिखा कि,

“मैंने 17 महीने स्वास्थ्य मंत्री रहते ‘आशा और ममता वर्कर्स’ की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की थी जो अंतिम स्टेज में थी, लेकिन तब सरकार और मुख्यमंत्री आदतन पलटी मार गए. ये निकम्मी एनडीए सरकार उस पर भी दो साल से कुंडली मार कर बैठी रही. अब आखिरकार इन्हें आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की हमारी इस मांग के सामने भी झुकना ही पड़ा.”

वर्कर्स को मिलना चाहिए मानदेय- तेजस्वी

राजद नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने यह मांग पूर्णरूपेण लागू नहीं की है. उन्होंने कहा कि वर्कर्स को प्रोत्साहन राशि नहीं, बल्कि मानदेय मिलना चाहिए और हम इन्हें मानदेय देंगे. उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार अब आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को भी मजबूरन स्वीकार करने के लिए बाध्य होगी.

इसे भी पढ़े- Jammu and Kashmir में सेना का Operation Shivshakti, दो आतंकी ढेर, कई हथियार किए गए बरामद

तेजस्वी का सरकार पर हमला

तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए बताया कि उस दौरान विकास मित्र, शिक्षा मित्र, टोला सेवक, तालीमी मरकज और पंचायती राज प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया था. तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “हमारी मांगों, घोषणाओं, वादों, इरादों और दावों को देखकर इस नकलची, थकी-हारी, दृष्टिहीन और विजन रहित सरकार का डर देखकर अच्छा लगता है। ये डर अच्छा है, लेकिन 20 साल तक क्या ये मूंगफली छील रहे थे?” उन्होंने सवाल पूछा और कहा कि,

“यही सरकार, इनके नेता-मंत्री और अधिकारी जो हमारी घोषणा का मखौल उड़ाते थे, वो अब सत्ता जाते देख दौड़ रहे हैं। सब कुछ तेजस्वी की ही नकल करोगे या अपनी भी अक्ल लगाओगे?”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

42 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

1 hour ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

1 hour ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

1 hour ago

दिवाली की रात बुझ गया घर का चिराग, छाती में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत

Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…

2 hours ago