जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकवाद (India terrorism) के खिलाफ एक बड़े सुरक्षा बल ऑपरेशन (security forces operation) में, व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) ने पुंछ जिले (Poonch district) में 'ऑपरेशन शिवशक्ति (Operation Shivshakti)' के तहत दो आतंकियों को मार गिराया (terrorists killed) है; यह पुंछ मुठभेड़ (Poonch encounter) नियंत्रण रेखा (LOC encounter) पर हुई, जो जम्मू-कश्मीर सुरक्षा (Jammu Kashmir security) और सीमा सुरक्षा (border security) को मजबूत करती है।
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक सफल आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया. इस अभियान को ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ (Operation Shivshakti) नाम दिया गया है.
दो आतंकी ढ़ेर
इस ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जो सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. वहीं इस ऑपरेशन में कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सटीक और समन्वित खुफिया जानकारी के आधार पर की गई.
व्हाइट नाइट कोर ने दी जानकारी
व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. एक्स पोस्ट में लिखा है,
“हमारी सतर्क सेना ने सटीक टारगेट के साथ त्वरित कार्रवाई से आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया.”
बुधवार सुबह से अभियान जारी
यह अभियान बुधवार सुबह शुरू हुआ और अभी भी जारी है. सेना ने बताया कि यह ऑपरेशन उनकी अपनी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के समन्वय से संचालित किया गया, जिसके कारण यह सफल रहा.
सोमवार को तीन आतंकी हुए थे ढ़ेर
इससे पहले, सोमवार को जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 3 आतंकवादियों को मार गिराया था. इन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का कमांडर सुलेमान भी शामिल था. इसके अलावा, दो अन्य आतंकी, अफगान और जिब्रान भी लश्कर के ‘ए’ ग्रेड के आतंकवादी थे.
इसे भी पढ़े- Amarnath Yatra 2025 एक दिन के लिए स्थगित, खराब मौसम और सुरक्षा कारण बने बड़ी वजह
आतंकी सुलेमान पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमले में लिप्त था. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) के तहत इन तीन आतंकियों को ढेर किया. लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जानकारी दी कि इन तीनों आतंकवादियों ने ही पहलगाम की घटना को अंजाम दिया था.
अमित शाह ने दी थी जानकारी
अमित शाह ने सदन में आतंकियों की पहचान से जुड़े तथ्य बताए थे. इसके अलावा, पहलगाम हमले में इन आतंकियों के शामिल होने की पुष्टि एफएसएल चंडीगढ़ में घटनास्थल से बरामद हुए कारतूसों के मिलान के बाद हुई.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

