देश

सीएम नीतीश का गरीबों को बड़ा तोहफा, 94 लाख परिवारों को 2 लाख रुपए देगी सरकार

CM Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार की नीतीश सरकार प्रदेश के 94 लाख गरीबों को 2-2 लाख रुपए देगी. यह राशि 3 किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली जाएगी. जानकारी के अनुसार पहली किस्त लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लाभार्थियों के खाते डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी. इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भी भिजवा दिया गया है. कुल मिलाकर चुनाव से पहले नीतीश सरकार चुनावी मोड में आ चुकी है. यह योजना 5 साल के लिए होगी.

यह भी पढ़ेंः नौकरी के बदले छात्राओं से सेक्स की डिमांड, आरोपी अधिकारी बर्खास्त

बता दें कि इस योजना की घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में की थी. जब 9 नवंबर को बिहार में आर्थिक और सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई थी. सर्वे के आधार पर सरकार ने राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों की पहचान की. अब सरकार इन सभी परिवारों को स्वरोजगार के लिए यह राशि देने जा रही है.

तीन किस्तों में मिलेगी राशि

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार यह राशि तीन किस्तों में भेजेगी. पहली किस्त में 25 प्रतिशत राशि, दूसरी में 50 प्रतिशत और तीसरी किस्त में 25 प्रतिशत राशि जारी करेगी. इसके लिए लाभार्थियों को एक किस्त की पूरी राशि का उपयोग करना होगा. इसके अलावा सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया. सरकार ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलने वाली राशि में इजाफा किया है. अब मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपए सरकार देगी. पहले यह मदद 4 लाख रुपए की होती थी.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, CM धामी ने भजन गाकर रवाना की कलश यात्रा

इससे पहले बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक 8 जनवरी को हुई थी. इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय सरकार ने 2 गुना तक बढ़ा दिया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago