खेल

IND vs AFG: बेंगलुरु में 4 साल बाद T20I मैच खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, चिन्नास्वामी में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

India vs Afghanistan 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार 17 जनवरी को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के लिए ये मैच काफी खास होने वाला है. ये खिलाड़ी 4 साल बाद बेंगलुरु में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इस खिलाड़ी के लिए होम ग्राउंड जैसा माना जाता है.

विराट कोहली के लिए खास होने वाले है तीसरा T20I

अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाने वाले टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास होने वाले हैं. वह चार साल बाद इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सितंबर 2019 के बाद विराट कोहली ने कोई भी टी20 आई मैच नहीं खेला है. हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से खेलते हैं और आईपीएल में उनका ये होम ग्राउंड है.

चिन्नास्वामी में विराट ने खेली है कई यादगार पारियां

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने कई बेहतरीन और यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वह यहां पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं. विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मैचों में विराट कोहली के नाम 29.00 की औसत से 116 रन दर्ज हैं. इस दौरान वह एक बार ही 50 रन का आंकड़ा छू सके हैं. वहीं, इस मैदान पर उन्होंने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने केवल 9 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ बनी दीप्ति शर्मा, पुरुष कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मारी बाजी

टीम इंडिया ने बनाई 2-0 से बढ़त

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम इस समय 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. ऐसे में अब भारत के पास सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है. बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 29 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 5 चौके भी लगाए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

13 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

34 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

56 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago