Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नौकरी के बदले छात्राओं से सेक्स की डिमांड, आरोपी अधिकारी बर्खास्त

Government officer demand Sexual Favor to Girl for job: ग्वालियर पुलिस ने मंगलवार को बीज विकास निगम के अधिकारी को पकड़ लिया. आरोप है कि अधिकारी ने छात्राओं से नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड की थी.

Government officer demand Sexual Favor to Girl for job

नौकरी से बदले सेक्स की डिमांड करने वाला अधिकारी पुलिस की पकड़ में.

Government officer demand Sexual Favor to Girl for job: एमपी के ग्वालियर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स लड़कियों को नौकरी दिलाने के बदले सेक्स की डिमांड कर रहा था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बीज विकास निगम में प्रोडक्शन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं. आरोपी का नाम संजीव कुमार है.

यह भी पढ़ेंः ग्वालियर में फर्जी मार्कशीट लगाकर 43 साल नौकरी करता रहा कर्मचारी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस मंगलवार को आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर ग्वालियर लाई. जानकारी के अनुसार संजीव ने तीन लड़कियों को नौकरी के बदले एक रात रंगीन करने की बात कही थी. मामले में रीवा निवासी छात्रा ने ग्वालियर पुलिस को शिकायत की थी. इसके बाद ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा ने युवक को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

इधर आरोपी संजीव कुमार को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं. मामले में एसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि संजीव को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा. संजीव कुमार के विभाग से भी जानकारी मांगी जा रही है. रीवा निवासी छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में की पूजा, जानें क्यों खास हैं आंध्र का लेपाक्षी मंदिर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital