Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी घुसे, सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा

पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल बॉर्डर से घुसे तीन पाकिस्तानी संदिग्धों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और आम जनता से सूचना देने की अपील की है.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस अलर्ट पर है. जिले में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी संदिग्धों के घुसने की खबर के बाद पूर्वी चंपारण पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. इन तीनों संदिग्धों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम दिए जाने की भी घोषणा की गई है. पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है.

तीनों संदिग्धों में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी बताया गया, जबकि दूसरा आदिल हुसैन उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है. तीसरा संदिग्ध मोहम्मद उस्मान बताया गया, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है.

सीमा पर BSF और स्थानीय पुलिस की कड़ी निगरानी

पूर्वी चंपारण पुलिस के मुताबिक, नेपाल के रास्ते बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसे हैं. बताया जा रहा है कि बिहार में घुसे तीनों संदिग्ध आतंकी संगठन से संबंध रखते हैं. मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए विशेष नंबर जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें या फिर 112 पर कॉल करें. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

पुलिस ने चौकसी बढ़ाई और आम जनता से मदद मांगी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर भी आम लोग सूचना दे सकते हैं. नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. होटल, लॉज और किराए के मकानों की भी जांच करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में वाहनों की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्धों को पकड़ने के लिए मदद मांगी है.

वहीं, सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है.

ये भी पढ़े: नोएडा में शख्स ने ज़ोमैटो से ऑर्डर किया सैंडविच, ‘अंदर से निकला प्लास्टिक का…’ रेस्टोरेंट को मांगनी पड़ी माफी

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital