Bihar Liquor News: आप किसी चीज को सामान्य तौर पर कहां-कहां छिपा कर रख सकते हैं. किसी बक्से में, किसी कमरे के छज्जे पर या किसी और खुफिया जगह पर. मगर बिहार में शराब को छिपाने के लिए एक ऐसी जगह का इजाद किया गया है, जिसको जानने के बाद न सिर्फ घिन आएगी बल्कि हो सकता है आप दोबारा शराब न पीने का भी प्रण ले लें.
मामला बिहार के नवादा जिले से है. बुधवार देर शाम बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तेली टोला पार नवादा मुहल्ले में पुलिस ने आरोपी के घर के शौचालय की टंकी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शौचालय की टंकी से कुल 29 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 5,880 रु और आरोपी के घर से एक स्कूटी भी जब्त की गई है.
इस खुलासे के बाद आस-पास के लोग भी पूरी तरह से हैरान हो गए कि उनके पड़ोसी के घर में इस तरह का तयखाना बनाया गया था
बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. शराबबंदी लागू होने के बावजूद नवादा में अवैध शराब कारोबारी अलग-अलग तरकीब लगाकर शराब की बिक्री, निर्माण और ट्रांसपोर्ट करते रहे हैं. बिहार में अगले महीने 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) होने वाले है. इसको लेकर भी पुलिस-प्रशासन जोर-शोर से धरपकड़ कर रहा है.
बिहार में शराबबंदी कानून शुरू से ही चर्चा में रहा है. एक और सत्ता पक्ष की ओर से दावा है कि इससे समाज सुधार में मदद मिली. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष और आलोचकों द्वारा इससे अवैध रूप से बिकने और राज्य को राजस्व हानि को लेकर बार-बार बयान दिए जाते रहे हैं.
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर सत्ता में आते हैं तो शराबबंदी कानून को तुरंत खत्म करेंगे. इसके अलावा तेजस्वी यादव ने शराबबंदी हटाने को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है पर पासी समाज के एक सभा में ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की बात कही थी. वहीं नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू ने शराबबंदी कानून को रिव्यु करने या इसे खत्म करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.
ये भी पढ़ें: ट्रेनों में यात्रियों की कंबल को लेकर शिकायत दूर करने के लिए रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…