चुनाव

कांग्रेस को विकास नहीं ‘बुर्का’ चाहिए, ये लोग फर्जी वोट डलवाएंगे- बिहार की रैली में CM योगी ने विपक्षियों को धिक्कारा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को मजबूती देने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी पहली यात्रा पर बिहार पहुंचकर जोरदार शुरुआत की. उन्होंने दानापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावा, सहरसा जिले में भी एक रैली की, जहां एनडीए प्रत्याशी आलोक रंजन के लिए प्रचार किया. योगी के इस दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है.

दानापुर रैली में हजारों की भीड़ जुटी, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखे प्रहार किए.

‘बुर्का बनाम विकास’ का नया नारा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली में आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को विकास नहीं ‘बुर्का’ चाहिए. ये घुसपैठियों को वोटिंग राइट देकर फर्जी वोट डलवाएंगे. बिहार की जनता सतर्क रहे.” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर आरजेडी के विरोध को घुसपैठिए वोटबैंक से जोड़ा. “ये लोग बिहार को जंगलराज में धकेलना चाहते हैं, जहां गुंडे-गुर्गे राज करेंगे. लेकिन अब बिहार विकास चुनेगा, ठगबंधन को ठुकराएगा.”

उन्होंने नितीश कुमार की NDA सरकार की तारीफ की, बोले- “आज बिहार में विकास भी है और विरासत भी है.”

बिहार में अराजकता का काला अध्याय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के अतीत को याद दिलाते हुए कहा, “बिहार की अराजकता किसी से छिपी नहीं थी. RJD राज में युवाओं को पहचान संकट झेलना पड़ा, लाखों लोग पलायन को मजबूर हुए. माफिया को संरक्षण मिला, कानून-व्यवस्था चरमरा गई.” उन्होंने UP-बिहार की साझा विरासत का जिक्र किया, “दोनों राज्य भाई-भाई, एक साथ प्रगति करेंगे.”

सहरसा रैली में उन्होंने NDA के ‘विरासत और विकास’ मंत्र को दोहराया, कहा- “कांग्रेस-RJD बुर्का की राजनीति कर रही, गरीबों के अधिकार छीनना चाहती है.”

बिहार में 20 से अधिक रैलियां करेंगे योगी

भाजपा की रणनीति के तहत योगी बिहार में 20 से अधिक रैलियां करेंगे, खासकर मध्य और उत्तरी बिहार में. PM मोदी और अमित शाह के बाद योगी प्रमुख चेहरा हैं. पहले चरण की नामांकन 17 अक्टूबर तक, योगी का दौरा NDA को मजबूत करेगा. कुल मिलाकर, योगी की स्पीच ने चुनावी माहौल को गरमा दिया.

यह भी पढ़िए: बिहार का रण: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 101 सीटों पर नाम किए क्लियर

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago