देश

Bihar: बैंड बाजा और बारात के बीच अचानक पहुंच गई पुलिस, रुकवाई शादी, जमकर हुआ हंगामा, जानें क्या है मामला

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में 14 साल की नाबालिग की शादी होने से बाल-बाल बच गई. हाजीपुर में नाबालिग की शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं. कार्ड बंट चुके थे रिश्तेदार आ चुके थे लगभग सभी तैयारियां पूरी थी. तभी कुछ ऐसा हुआ कि बच्ची की शादी होने से बच गई. दरअसल, जब की शादी हो ही रही थी कि पुलिस को खबर मिली की नाबालिग की शादी हो रही है. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बच्ची की शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई. शादी का मंडप तैयार था, लेकिन पुलिस के पुहंच जाने से मामला बिगड़ गया.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाने वाले के लिए अड़ गई. जिसके बाद शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पुलिस ने हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर में शादी में पुलिस का हाई वोल्टेज किया और शादी के जश्न के बीच अचानक पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दिया.

पूरी परिवार और गांव के शादी के माहौल में थे. तस्वीरों में बैंड बाजा वाले सभी तैयार थे. लेकिन हाजीपुर में शादी के माहौल और बैंड बाजा बारात के बीच पुलिस को इंट्री मारनी पड़ी और वहीं उस बच्ची के भविष्य को बचा लिया. शादी में पुलिस बिन बुलाए बराती की तरह पहुंची और बैंड बाजा बारात , मंडप के साथ तैयार पकवान की पूरी तैयारियों के बीच दखल डाल दिया और शादी को रुकवा के ही दम लिया.

ये भी पढ़ें-

 Bihar: पुलिस ने महिला के घर पर चलाया बुलडोजर तो भड़क गए हाई कोर्ट के जज, बोले- तमाशा बना दिया है, कोर्ट को बंद कर दीजिए फिर

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल हाजीपुर सदर थाना पुलिस को खबर मिली की इलाके में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है. थाने की पुलिस को कुछ लोगों ने खबर दी की हरेंद्र राय अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी की शादी करवा रहा है. पुलिस को शादी वाली लड़की के दस्तावेज मिले जिसमे लड़की की उम्र महज 14 साल थी. खबर पुख्ता होते ही पुलिस टीम शादी वाले घर पर आ धमकी और शादी रुकवाने की जिद पर अड़ गई. सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर इलाके में हो रहे इस शादी वाले घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी. दरवाजे पर सजावट थी, मंडप तैयार था. बारात और मेहमानो के लिए खाने का पूरा इंतजाम हो चुका था.

लेकिन आखिरी वक्त मौके पर इंट्री मार चुकी पुलिस शादी रुकवाने को अड़ गई और लड़की के घरवालों को धमकाती दिखी. पुलिसिया खौफ और कानून के पचड़े में फंसता देख लड़की के घरवालों ने हथियार डाल दिया और शादी नहीं करने का भरोसा दिया , जिसके बाद पुलिस टीम वापस हुई.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

20 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

49 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

53 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago