Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: बैंड बाजा और बारात के बीच अचानक पहुंच गई पुलिस, रुकवाई शादी, जमकर हुआ हंगामा, जानें क्या है मामला

Hazipur News: बिहार के हाजीपुर में 14 साल की नाबालिग की शादी होने से बाल-बाल बच गई. हाजीपुर में नाबालिग की शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं. आखिरी वक्त पर पुलिस ने मौके पर इंट्री मारी और नाबालिग की शादी होने से बचा दिया.

child Marrige

पुलिस ने नाबालिग की शादी होने से बचाया (फोटो- फाइल)

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में 14 साल की नाबालिग की शादी होने से बाल-बाल बच गई. हाजीपुर में नाबालिग की शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं. कार्ड बंट चुके थे रिश्तेदार आ चुके थे लगभग सभी तैयारियां पूरी थी. तभी कुछ ऐसा हुआ कि बच्ची की शादी होने से बच गई. दरअसल, जब की शादी हो ही रही थी कि पुलिस को खबर मिली की नाबालिग की शादी हो रही है. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बच्ची की शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई. शादी का मंडप तैयार था, लेकिन पुलिस के पुहंच जाने से मामला बिगड़ गया.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाने वाले के लिए अड़ गई. जिसके बाद शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पुलिस ने हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर में शादी में पुलिस का हाई वोल्टेज किया और शादी के जश्न के बीच अचानक पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दिया.

पूरी परिवार और गांव के शादी के माहौल में थे. तस्वीरों में बैंड बाजा वाले सभी तैयार थे. लेकिन हाजीपुर में शादी के माहौल और बैंड बाजा बारात के बीच पुलिस को इंट्री मारनी पड़ी और वहीं उस बच्ची के भविष्य को बचा लिया. शादी में पुलिस बिन बुलाए बराती की तरह पहुंची और बैंड बाजा बारात , मंडप के साथ तैयार पकवान की पूरी तैयारियों के बीच दखल डाल दिया और शादी को रुकवा के ही दम लिया.

ये भी पढ़ें-

 Bihar: पुलिस ने महिला के घर पर चलाया बुलडोजर तो भड़क गए हाई कोर्ट के जज, बोले- तमाशा बना दिया है, कोर्ट को बंद कर दीजिए फिर

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल हाजीपुर सदर थाना पुलिस को खबर मिली की इलाके में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है. थाने की पुलिस को कुछ लोगों ने खबर दी की हरेंद्र राय अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी की शादी करवा रहा है. पुलिस को शादी वाली लड़की के दस्तावेज मिले जिसमे लड़की की उम्र महज 14 साल थी. खबर पुख्ता होते ही पुलिस टीम शादी वाले घर पर आ धमकी और शादी रुकवाने की जिद पर अड़ गई. सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर इलाके में हो रहे इस शादी वाले घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी. दरवाजे पर सजावट थी, मंडप तैयार था. बारात और मेहमानो के लिए खाने का पूरा इंतजाम हो चुका था.

लेकिन आखिरी वक्त मौके पर इंट्री मार चुकी पुलिस शादी रुकवाने को अड़ गई और लड़की के घरवालों को धमकाती दिखी. पुलिसिया खौफ और कानून के पचड़े में फंसता देख लड़की के घरवालों ने हथियार डाल दिया और शादी नहीं करने का भरोसा दिया , जिसके बाद पुलिस टीम वापस हुई.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital