मनोरंजन

Ram Setu OTT Release: इस ओटीटी पर देख सकते हैं अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन रिलीज हुई फिल्म

Ram Setu OTT Release: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस साल की आखिरी फिल्म राम सेतु से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. ओपनिंग डे पर ‘राम सेतु’ (Ram Setu) ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस तो किया पर फिल्म सफल साबित नहीं हुई. ऐसे में अब सिनेमाघरों के बाद ‘राम सेतु’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस फिल्म को कब और कहां किस ओटीटी ऐप पर देख सकते हैं.

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राम सेतु’

दिवाली के सीजन में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है तो अब अक्षय कुमार की इस फिल्म को मशहूर ओटीटी ऐप अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है.

हालांकि अभी इस फिल्म को रेंट के जरिए आप देख सकते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद इस फिल्म को इस ऐप पर फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा. दरअसल ‘राम सेतु’ फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बनी है जो रामायण में दिखाए गए राम सेतु के अस्तित्व के बारे में बताती है. हालांकि इस गंभीर टॉपिक पर बनाई गई ये फिल्म अपना जलवा बिखरने में नाकामयाब साबित हुई.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: गालियां देने वाले टीनएजर्स को उर्फी जावेद ने जमकर लताड़ा, बोलीं- बर्बाद हो गई है न्यू जनरेशन

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘राम सेतु’ का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का बजट 150 करोड़ रहा था. ऐसे में फिल्म को ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जरूरत थी, लेकिन ये फिल्म अपने बजट का आधा कलेक्शन भी करने में बुरी तरह फेल रही. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस पर  करीब 64 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

यह फिल्म 148 मिनट लंबी है. आईएमडीबी पर इस फिल्म को 5.3 की रेटिंग मिली है. इस फैंटेसी एडवेंचर फिल्म में अक्षय कुमार ने नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है, जो ‘राम सेतु’ का सच जानना चाहता है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago