प्रशांत राय
Buxar Protest: बिहार के बक्सर जिले के चौसा इलाके में मौजूद निर्माणाधीन ताप विद्युत परियोजना क्षेत्र बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण परियोजना स्थल पहुंच गए और मुख्य गेट पर धावा बोल दिया. इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मंगलवार रात को घरों में घुस गई और जमकर मारपीट करने लगी.
इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं. दूसरी तरफ, डीआईजी नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया. इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने पुलिस की बर्बरता से जुड़े सवाल दागने शुरू किए तो उन्होंने बताया, “हिंसा में शामिल तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.” साथ ही उन्होंने कहा, “वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी पिटाई करते नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” डीआईजी ने बताया कि थानाध्यक्ष समेत लाठीचार्ज करने के आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.
बक्सर (Buxar) जिले के चौसा प्रखंड में निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना को लेकर कंपनी जमीन अधिग्रहण कर रही थी. इसी अधिग्रहण को लेकर किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा की मांग रहे हैं. ग्रामीण पिछले साल अक्टूबर महीने से शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे हैं.
इसी बीच आरोप है कि मंगलवार की देर रात पुलिस की एक टीम बनारपुर गांव के कई घरों में घुस गई और लोगों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सुबह परियोजना स्थल गेट पर धावा बोल दिया. इस दौरान गेट में आग लगा दी और वाहन फूंक दिए.
वहीं, जब इस मामले पर पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है. अगर ऐसा कुछ मामला है तो मैं दिखवाता हूं.
इसके पहले, बक्सर (Buxar) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी गोरख राम ने बताया था कि घटनास्थल पर पुलिस रवाना कर दी गई है और स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है. किसानों को समझाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…