खेल

IND vs ENG: शुभमन गिल ने फिर किया निराश, टेस्ट में उनके बल्ले से नहीं निकल रहे रन

India vs England 1st Test, Shubman Gill: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीजा का आगाज 25 जनवरी से हो गया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया. पहली पारी ने शुभमन गिल ने 23 रन बनाकर आउट हुए. बड़े शॉर्ट लगाने के चक्कर में वह टॉम हार्टले की गेंद पर बेन डकेट के हाथों कैच आउट हो गए.

शुभमन गिल ने फिर किया निराश

24 वर्षीय शुभमन गिल टेस्ट फॉर्मेट में काफी समय से ‘आउट ऑफ फॉर्म’ चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैस से लेकर अब तक उनके बल्ले से क्रिकेट के इस फॉर्मेट में एक भी फिफ्टी नहीं जड़ी है. साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उनका बल्ला खामोश रहा था. दो टेस्ट मैच की चार पारियों में उनके बल्ले से 74 रन ही बना पाए थे.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं गिल

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, ये पोजीशन किसी भी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के टीम से ड्रॉप होने के बाद शुभमन गिल को लगातार तीसरे नंबर पर आजमाया जा रहा है, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहे हैं. टेस्ट में उनका यही प्रदर्शन रहा तो टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स को दूसरे विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा.

शुभमन गिल ने अब तक 21 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 30.37 की एवरेज से 1063 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज है. गिल के आंकड़े को देखें तो उनका बल्ला सिर्फ वनडे में ही गरजता है. उन्होंने अब तक 44 वनडे में 103.46 की स्ट्राइक रेट से 2271 रन बनाए हैं.इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक भी निकले हैं.

ये भी पढ़ें-

Padma Awards Announced: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना समेत 7 खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago