गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना.
Bihar Political Crisis Giriraj Singh Slams Nitish Kumar: बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. गिरिराज ने शनिवार को कहा कि भाजपा 2025 में राज्य में सरकार बनाएगी. बिहार के लोग 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देंगे. मैं तो बस ये देख रहा हूं कि राज्य में क्या चल रहा है.
बता दें कि नीतीश कुमार ने 2020 में एनडीए गठबंधन से चुनाव जीतने के बाद कुछ मुद्दों पर भाजपा से विवाद के चलते एनडीए से इस्तीफा देकर महागठबंधन का दामन थाम लिया था. गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एक बैचेन आत्मा हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो भी राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है कि इसके लिए भाजपा बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं है.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा निश्चित रूप से प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। अब इस पर जो भी जवाब देना है वह लालू यादव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को देना है। उन्होंने कहा कि न तो नीतीश और न ही तेजस्वी ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में हम क्या कह सकते हैं।
इस बीच सरकार ने पटना सचिवालय में रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इसके अलावा राजभवन भी रविवार को खुला रहेगा. इससे यह साबित हो रहा है कि रविवार का दिन बिहार के लिए सुपर संडे हो सकता है.
सूत्रों की मानें तो आरजेडी नीतीश के इस्तीफे से पहले राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार से समर्थन वापस ले सकती है. ऐसे में सरकार के अल्पमत में आ जाने के बाद आरजेडी नीतीश सरकार से विधानसभा में बहुमत साबित करने की मांग कर सकती है.
यह भी पढ़ेंः यूपी में सीट बंटवारे पर मुहर, कांग्रेस 11 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अखिलेश बोले- इंडिया की टीम इतिहास बदल देगी
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi:
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…